
आगे कुआं, पीछे खाई! पाकिस्तान को बर्बादी से बचाने का आखिरी रास्ता इतना मुश्किल
AajTak
पाकिस्तान की माली हालत किसी से छुपी नहीं है. सऊदी अरब और यूएई से कर्ज लेने के बाद भी पाकिस्तान के ऊपर डिफॉल्ट होने का खतरा मंडरा रहा है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष पाकिस्तान को सहायता राशि देने से इनकार कर दिया है. कर्ज से पहले आईएमएफ ने पाकिस्तान को सभी निर्देशों को पूरा करने के लिए कहा है. शहबाज शरीफ इस असमंजस में हैं कि आईएमएफ की कड़वी गोली को कैसे मीठी की जाए.
आर्थिक तंगहाली झेल रहे पाकिस्तान के लिए हर एक दिन संकट भरा गुजर रहा है. पाकिस्तान की माली हालत यह है कि पाकिस्तान के पास एक महीने के आयात के लिए भी पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार नहीं है. सऊदी अरब, यूएई से कर्ज लेने के बाद भी पाकिस्तान के ऊपर डिफॉल्ट होने का खतरा मंडरा रहा है. पाकिस्तान के पास अब एक अंतिम रास्ता ही बचा है और वह है- अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से आर्थिक मदद. लेकिन सऊदी अरब और यूएई की तरह आईएमएफ इतनी आसानी से पाकिस्तान को आर्थिक मदद नहीं देने वाला है. आईएमएफ की जो शर्तें हैं, उन्हें पूरा करना पाकिस्तान की सरकार के लिए बहुत ही मुश्किल है.
पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से सहायता राशि के लिए कई बार अनुरोध कर चुका है. लेकिन आईएमएफ ने साफ शब्दों में पहले ही पाकिस्तान की सरकार को खर्च कम करने और अपने सरकारी खजाने को बढ़ाने की हर संभव कोशिश करने की नसीहत दे चुका है. आईएमएफ ने पाकिस्तान को हाल के दिनों में दिए गए सभी निर्देशों को पूरा करने के लिए कहा है.
आईएमएफ की शर्तें मानने से पाकिस्तान में पहले से ही चरम सीमा पार कर चुकी महंगाई और टैक्स का बोझ बढ़ेगा. जिससे शहबाज शरीफ सरकार को जनता की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है. शहबाज शरीफ इस असमंजस में हैं कि आईएमएफ की कड़वी गोली को कैसे मीठा किया जाए.
वहीं, पाकिस्तान सरकार के कुछ लोगों का कहना है कि विश्व बैंक और आईएमएफ दोनों को पाकिस्तान की कमजोर आर्थिक स्थिति का फायदा नहीं उठाना चाहिए.
बुरी तरह फंसी है पाकिस्तान की सरकार
पाकिस्तान के लिए जरूरी आईएमएफ के निर्देशों को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक 'मिनी बजट' तैयार किया है. इस मिनी बजट के माध्यम से सरकार ने 200 अरब रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा गया है.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









