
आखिर क्यों इस देश के पुरुष हो रहे मेकअप के दीवाने? महिलाओं को छोड़ा पीछे
AajTak
इस देश में युवा पुरुष डेटिंग पर जाने से पहले अब मेकअप और मेकओवर करा रहे हैं. पुरुषों को मेकअप सर्विस देने में बढ़त आई है. पुरुष अब अपने रंग और आइब्रो को लेकर अधिक सजग हो रहे हैं.
महिलाओं के मेकअप करने और मेकओवर के बारे में सभी को पता है. इसका अच्छा खासा मार्केट है. दुनिया भर की महिलाएं खुद को अच्छा दिखाने के लिए मेकअप के अलावा प्लास्टिक सर्जरी तक कराने से पीछे नहीं हट रहीं. लेकिन एक देश में स्थिति काफी बदलती दिख रही है. यहां पुरुषों के बीच मेकअप का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है.
इसकी बढ़त इतनी अधिक है कि उन्होंने महिलाओं को पीछे छोड़ दिया है. इसके पीछे की वजह में कहा जा रहा है कि पुरुष महिलाओं को लुभाने के लिए अब इस तरीके का इस्तेमाल कर रहे हैं.
इससे उनके रोमांटिक पार्टनर को अपने प्रति आकर्षित करने के चांस बढ़ जाते हैं. हम यहां जिस देश की बात कर रहे हैं, वो चीन है. इस देश में युवा पुरुष डेटिंग पर जाने से पहले अब मेकअप और मेकओवर करा रहे हैं.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट में Toutiao न्यूज के हवाले से लिखा है कि पुरुषों की युवा पीढ़ी अब इस बात पर ज्यादा ध्यान दे रही है कि वो दिखती कैसी है. इसी वजह से डेट पर जाने से पहले पुरुष मेकओवर करा रहे हैं.
इस देश में लूनर न्यू ईयर को ब्लाइंड डेट्स के लिए सही समय माना जाता है. इस दौरान पुरुषों को मेकअप सर्विस देने में बढ़त आई है.
सिचुआन प्रांत में रहने वाले मेकअप आर्टिस्ट जियाओदान का कहना है कि केवल कन्सलटेशन की फीस ही 200 युआन (करीब 2300 रुपये) तक बढ़ गई है. जो कभी 60 युआन (करीब 691 रुपये) हुआ करती थी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










