
अहमदाबाद से चंडीगढ़ जा रही Go First की फ्लाइट से टकराया पक्षी, डायवर्ट की गई
AajTak
अहमदाबाद से चंडीगढ़ जा रही फ्लाइट से पक्षी टकरा गया. इसके बाद फ्लाइट को डायवर्ट किया गया. DGCA के मुताबिक, Go First की फ्लाइट ने 4 अगस्त को अहमदाबाद से चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरी थी. इसमें पक्षी टकराने के बाद इसे अहमदाबाद डायवर्ट किया गया.
अहमदाबाद से चंडीगढ़ जा रही फ्लाइट से पक्षी टकरा गया. इसके बाद फ्लाइट को डायवर्ट किया गया. DGCA के मुताबिक, Go First की फ्लाइट ने 4 अगस्त को अहमदाबाद से चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरी थी. इसमें पक्षी टकराने के बाद इसे अहमदाबाद डायवर्ट किया गया.
Go First flight G8911 operating on 4th August from Ahmedabad to Chandigarh diverted to Ahmedabad after bird hit: Directorate General of Civil Aviation (DGCA) pic.twitter.com/zVRG2evG8g
जून में हुई थीं दो घटनाएं इससे पहले जून में भी पटना से दिल्ली और दिल्ली से गुवाहाटी जा रहे विमान विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी. इन दोनों विमानों में पक्षी के टकराने से तकनीकी समस्या आ गई थी. उड़ान के कुछ देर ही बाद ही विमानों को लैंड कराना पड़ा. एक विमान के इंजन में तो आग भी लग गई थी.
पहली घटना पटना से दिल्ली जा रहे विमान में हुई थी. ये स्पाइसजेट का विमान था. दोपहर में इसने पटना से उड़ान भरी और कुछ ही देर बाद इसके इंजन में आग लग गई. पक्षी के टकराने की वजह से इंजन में आग लग गई थी. इसके बाद विमान की पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान में 185 यात्री सवार थे. गनीमत रही कि किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.








