
अहमदाबाद की पिच पर कमेंट करने वाले युवराज सिंह को अश्विन ने दिया ये जवाब
AajTak
महज दो दिन में खत्म होने वाले अहमदाबाद टेस्ट मैच के बाद युवराज सिंह ने कहा था कि अगर ऐसी पिच पर अनिल कुंबले और हरभजन सिंह गेंदबाजों करते तो वो और भी बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किए होते. कुंबले के नाम पर 1000 विकेट होते तो हरभजन 800 विकेट लिए होते. युवराज के इस बयान पर स्टार स्पिनर आर अश्विन ने रिएक्ट किया है.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह अहमदाबाद की पिच पर बयान देकर बुरी तरह ट्रोल हुए थे. महज दो दिन में खत्म होने वाले अहमदाबाद टेस्ट मैच के बाद युवराज सिंह ने कहा था कि अगर ऐसी पिच पर अनिल कुंबले और हरभजन सिंह गेंदबाजों करते तो वो और भी बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किए होते. कुंबले के नाम पर 1000 विकेट होते तो हरभजन 800 विकेट लिए होते. युवराज के इस बयान पर स्टार स्पिनर आर अश्विन ने रिएक्ट किया है. finished in 2 days Not sure if that’s good for test cricket !If @anilkumble1074 and @harbhajan_singh bowled on these kind of wickets they would be sitting on a thousand and 800 ?🤔However congratulations to 🇮🇳 @akshar2026 what a spell! congratulations @ashwinravi99 @ImIshant 💯 अश्विन ने कहा कि जब मैंने युवी पा का ट्वीट पढ़ा, तो मुझे इसमें कुछ भी गलत नहीं लगा, क्योंकि मुझे पता नहीं चला कि वे हमसे कुछ कहना चाहते हैं या कोई सलाह देना चाहते हैं. अश्विन ने कहा कि टैलेंट की जगह पिच को अहमियत देने से उन्हें कोई परेशानी नहीं है और इस समय एक निजी सोच को बड़ा मुद्दा बनाया जा रहा है. मैं इससे परेशान नहीं हूं.
आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










