
अस्पतालों के नीचे सुरंग, हथियारों का जखीरा... इजरायल के बाद US खुफिया एजेंसी ने खोली हमास की पोल
AajTak
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने हमास और फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद को लेकर अमेरिकी खुफिया आकलन के बारे में जानकारी दी. पेंटागन की डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी सबरीना सिंह ने कहा, हमारे पास जानकारी है कि हमास और फिलिस्तीनी जिहाद गाजा पट्टी में कुछ अस्पतालों का इस्तेमाल अपने सैन्य अभियानों को छिपाने और बंधकों को रखने के लिए कर रहे हैं. इनमें अल शिफा अस्पताल भी शामिल है.
इजरायल और हमास के बीच पिछले 40 दिन से जंग जारी है. इजरायली सेना ने गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर हवाई हमले और ग्राउंड ऑपरेशन जारी रखे हैं. इजरायल ने गाजा में कुछ अस्पतालों के पास भी सैन्य कार्रवाई की. इजरायल लगातार दावा कर रहा है कि हमास गाजा के अस्पतालों का इस्तेमाल अपने सैन्य अभियानों और बंधकों को रखने के लिए कर रहा है. अब अमेरिका ने भी इजरायल के इन दावों पर हामी भरी है.
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने हमास और फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद को लेकर अमेरिकी खुफिया आकलन के बारे में जानकारी दी. पेंटागन की डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी सबरीना सिंह ने कहा, हमारे पास जानकारी है कि हमास और फिलिस्तीनी जिहाद गाजा पट्टी में कुछ अस्पतालों का इस्तेमाल अपने सैन्य अभियानों को छिपाने और बंधकों को रखने के लिए कर रहे हैं. इनमें अल शिफा अस्पताल भी शामिल है. उन्होंने कहा, अस्पतालों के नीचे सुरंगें हैं. हमास और पीआईजे सदस्य गाजा शहर के अल शिफा अस्पताल से एक कमांड और कंट्रोल नोड संचालित करते हैं, उनके पास वहां हथियार हैं, और यहां इजरायली सैन्य अभियान का जवाब देने के लिए तैयार हैं.
हमास ने बना रखा है सुरंगों का जाल
दरअसल, हमास ने गाजा पट्टी में सुरंगों का जाल बना रखा है. इजरायली सेना हमास द्वारा बनाई गईं इन सुरंगों को 'गाजा मेट्रो' कहती है. हमास ने गाजा में 2500 से ज्यादा सुरंगों को मजबूत नेटवर्क बना रखा है. हमास का दावा है कि अंडरग्राउंड सुरंगों का उसका यह नेटवर्क करीब 500 किलोमीटर तक में फैला हुआ है. जिसके एक्सेस पॉइंट कुछ इमारतों तो कई स्कूलों और मस्जिदों और अस्पतालों में भी हैं. हमास इन सुरंगों का इस्तेमाल रॉकेट और गोला-बारूद को सुरक्षित रखने के लिए भी करता है. साथ ही हमास ने इनमें कमांड और कंट्रोल सेंटर भी बना रखा है.
इजरायली सेना ने दिखाए थे सबूत
इससे पहले सोमवार को इजरायली सेना ने बच्चों के एक अस्पताल का वीडियो शेयर किया था. इजरायली सेना ने आरोप लगाया था कि गाजा में बच्चों के अस्पताल के बेसमेंट में हमास ने अपने हथियार स्टोर किए थे. इतना ही नहीं इजरायल ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे हमास ने यहां बंधकों को भी रखा हो. इजरायली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि सैनिकों को गाजा के रैनटिसी अस्पताल के बेसमेंट में हमास लड़ाकों द्वारा रखे गए हथगोले, आत्मघाती जैकेट और अन्य विस्फोटकों समेत अन्य हथियारों के साथ एक कमांड सेंटर मिला था. यह कैंसर रोगियों के इलाज वाला बच्चों का अस्पताल है. एडमिरल डैनियल हगारी ने हमास की एक सुरंग भी दिखाई, जो दूसरी ओर गाजा के रैनटिसी अस्पताल में बाहर निकलती है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.








