
असीम मुनीर को अमेरिका ने आर्मी परेड डे पर बुलाया? भारत की टेंशन, चीन के लिए बेचैनी
AajTak
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर 14 जून को आयोजित अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ समारोह में हिस्सा लेंगे. यह दौरा बदलते वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा परिप्रेक्ष्य में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इमरान खान की पार्टी विरोध प्रदर्शन का ऐलान कर चुकी है.
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर 12 जून को अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी पहुंचने वाले हैं, जहां वे 14 जून को आयोजित अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. यह कार्यक्रम दुनियाभर के सैन्य नेताओं के लिए आमंत्रण का मौका है, लेकिन इस बार यह दौरा रणनीतिक नजरिए से काफी अहम माना जा रहा है. इस बारे में इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने दावा किया है और उनकी यात्रा के दौरान पार्टी ने विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया है.
पाकिस्तानी दूतावास के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस यात्रा को अमेरिका और पाकिस्तान के बीच बदलते रिश्तों और वैश्विक शक्ति संतुलन के संदर्भ में बारीकी से देखा जा रहा है. अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि इस यात्रा के दौरान पाकिस्तान पर अफगानिस्तान और भारत के खिलाफ सक्रिय आतंकी संगठनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दबाव डाला जा सकता है.
यह भी पढ़ें: जयशंकर की चेतावनी के बाद पाकिस्तान के छूटे पसीने, पूर्व मंत्री हिना रब्बानी बोलीं- हम शांति चाहते हैं...
भारत-पाकिस्तान नें तनाव के बीच मुनीर जाएंगे अमेरिका!
यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर करारा प्रहार किया था. हाल ही में यूरोप दौरे पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने स्पष्ट कहा, "अगर वे पाकिस्तान में गहराई में हैं, तो हम भी वहां गहराई में जाएंगे." जयशंकर ने पाकिस्तान पर "आतंकवाद को राज्य नीति का हिस्सा" बनाने का आरोप लगाया था और कहा था कि भारत अब ऐसे बर्बर हमलों को नहीं सहेगा.
पाकिस्तान को बताया काउंटर टेररिज्म में सहयोगी

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












