
'अल्लाह हू अकबर' के नारों के बीच आखिर कौन है ये लड़की जिसके संग हमास के आतंकी बने जानवर
AajTak
German Tattoo Artist Killed in Israel: हमास के हमलों के बाद इजरायल से एक शॉकिंग वीडियो सामने आया. इसमें हमास के लड़ाके एक लड़की की लाश पर बैठकर नारे लगाते दिखे. उन्होंने उस पर थूका. कपड़े भी उतार दिए. लड़की की पहचान हो गई है.
इजरायल में शनिवार की सुबह जो हुआ, उससे पूरी दुनिया हिल गई. हमास के आतंकियों ने कुछ ही मिनट में 5000 रॉकेट दागे. उसके दर्जनों हथियारबंद आतंकी दक्षिणी इजरायल में घुस गए. यहां आम नागरिकों को किडनैप किया गया. जिनमें महिलाओं और बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा है. इसके तमाम वीडियो से सोशल मीडिया भरा पड़ा है. इनमें खून से लथपथ महिलाएं रोती बिलखती दिख रही हैं. और हमास के आतंकी उन पर अपना जोर दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे.
ऐसे ही एक वीडियो ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया. इसे जिसने देखा उसी का दिल दलह उठा. वीडियो में एक लड़की की लाश को ट्रक पर रखा हुआ देखा जा सकता है. इस पर आतंकी बैठे हैं. वो लाश के कपड़े उतारते हैं. उस पर थूकते हैं. बंदूकें दिखाकर इजरायल पर हमले का जश्न मनाते हैं. वो इस दौरान 'अल्ला हू अकबर' के नारे भी लगाते हैं. इनका मानना था कि इन्होंने इजरायल की महिला सैनिक को पकड़ा है. लेकिन अब इस लड़की की पहचान हो गई है. उसके साथ जो कुछ हुआ, उससे उसका पूरा परिवार गहरे सदमे में है.
ये लड़की जर्मनी की रहने वाली एक टैटू आर्टिस्ट शानी लाउक थीं. जो इजरायल में म्यूजिक फेस्टिवल अटेंड करने आई थीं. हमास के लड़ाकों ने इजरायल में घुसपैठ की और अन्य लोगों के साथ ही शानी को भी किडनैप कर लिया. इसके बाद इन्होंने 30 साल की शानी का मर्डर कर दिया.
डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, शानी की कजिन तोमासिना वेनट्रॉब-लाउक ने शानी की पहचान की. उन्होंने कहा कि परिवार ने शानी को उनके टैटू और बालों से पहचान लिया. वो कहती हैं, 'हमें कुछ नहीं पता. हम किसी सकारात्मक खबर की उम्मीद कर रहे हैं. वो वाकई में शानी है. वो एक शांति पर आयोजित म्यूजिक फेस्टिवल में गई थी. ये हमारे परिवार के लिए बुरा सपना है.'
दरअसल हमास ने 50 साल में पहली बार इजरायल पर इतना बड़ा हमला किया है. जिससे खुद इजरायल हैरत में है. टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार, हमास के हमलों में 300 से अधिक इजरायली नागरिकों की मौत हो गई है. जबकि 1500 से अधिक घायल हुए हैं. हमास ने हर तरफ से इजरायल पर हमले किए. उसने दर्जनों लोगों को किडनैप कर लिया है. बड़ी संख्या में लोगों का मर्डर भी किया गया. लोगों को सड़कों से उठाकर गजा ले जाया गया. तो कुछ को वहीं पकड़कर मार डाला गया. हमले वाले दिन यहूदियों की छुट्टी थी.
इसी तरह के कई अन्य वीडियो भी सामने आए हैं. एक वीडियो में महिला को बाइक पर किडनैप करके ले जाते देखा गया. एक अन्य में महिला सैनिक के हाथ बांधे हुए हैं. वो खून से लथपथ है. उसके बालों को पकड़कर उसे गाड़ी में बिठाया जाता है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







