
अलागिरी ने भाई स्टालिन को CM बनने पर दी बधाई, कभी कहा था- मेरे होते CM नहीं बन सकते
AajTak
इस साल के शुरू में ही अलागिरी ने मदुरै में रोड शो के दौरान राजनीति में वापसी के संकेत दिए थे. अलागिरी ने तब स्टालिन पर जम कर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि स्टालिन कभी मुख्यमंत्री नहीं बन सकते, वह और उनके समर्थक ऐसा होने नहीं देंगे.
राजनीति में सियासी ऊंट किस करवट बैठे, पहले से पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता. इसलिए इस संबंध में भविष्यवाणी करना भी भारी पड़ सकता है. डीएमके से निष्कासित नेता एम के अलागिरी ने कुछ महीने पहले कहा था कि वो और उनके समर्थक कभी भी डीएमके प्रमुख और उनके भाई एमके स्टालिन को मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे. अब उन्हीं अलागिरी ने स्टालिन को तमिलनाडु का अगला मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई भेजी है. स्टालिन शुक्रवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेने वाले हैं. अलागिरी ने इंडिया टुडे से खास बाचतीत में बताया कि उन्होंने स्टालिन को शुभकामनाएं भेजी हैं, साथ ही भाई के मुख्यमंत्री बनने से बहुत खुश भी हैं. अलागिरी ने साफ किया कि कोरोना महामारी होने की वजह से वो खुद शपथ ग्रहण में हिस्सा नहीं लेंगे लेकिन उनके बेटा-बेटी वहां जाएंगे.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










