
प्रियंका की तारीफ, राहुल गांधी पर निशाना... केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के इंटरव्यू के बड़ी बातें
AajTak
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने खास बातचीत में सरकार का पक्ष मजबूती से रखा. विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए रिजिजू ने कहा कि प्रदूषण जैसे गंभीर मुद्दे पर चर्चा के लिए सरकार पूरी तरह तैयार थी.
संसद का शीतकालीन सत्र खत्म होने के बाद सियासी तल्खी और टकराव को लेकर बहस तेज है. इसी बीच इंडिया टुडे के कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई से खास बातचीत में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सरकार का पक्ष मजबूती से रखा. उन्होंने साफ कहा कि सरकार के नजरिए से यह सत्र बेहद उत्पादक रहा, लेकिन विपक्ष के आचरण के कारण संसद की कार्यवाही सुचारू नहीं चल सकी.
किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार जितने भी अहम और सुधारात्मक विधेयक लाई, वे सभी पहले से बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) के सामने रखे गए थे. उन्होंने कहा, “कुछ भी अचानक या छिपाकर नहीं किया गया. विधेयकों पर चर्चा का समय तय था, लेकिन विपक्ष ने खुद दो अहम विधेयकों पर समय देने से इनकार किया.”
रिजिजू के मुताबिक, विधेयक पारित होने की संख्या के लिहाज से यह सत्र सरकार के लिए बेहद सफल रहा.
प्रदूषण पर बहस क्यों नहीं हुई?
विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए रिजिजू ने कहा कि प्रदूषण जैसे गंभीर मुद्दे पर चर्चा के लिए सरकार पूरी तरह तैयार थी. विपक्ष की मांग पर ही प्रदूषण पर चर्चा सूचीबद्ध की गई थी. प्रियंका गांधी को लीड स्पीकर बनाया गया था. पूरे दिन की चर्चा तय थी, लेकिन उसी दिन कांग्रेस सांसद कुर्सियों और टेबलों पर चढ़ गए और कार्यवाही बाधित कर दी. रिजिजू ने इसे असभ्य और अलोकतांत्रिक व्यवहार बताया.
जबरन विधेयक पास करने के आरोप पर जवाब

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












