
अमेरिकी चुनाव में हिंदुस्तान की धाक, वैदिक मंत्रोच्चार से शुरू हुआ डेमोक्रेटिक पार्टी का तीसरे दिन का कन्वेंशन
AajTak
DNC डेमोक्रेटिक पार्टी का सबसे बड़ा कार्यक्रम होता है जो कि चार सालों में एक बार चुनाव से पहले होता है. इसकी शुरुआत 1832 को हुई थी. डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन के पहले दिन की थीम 'फॉर द पीपुल' थी. जब पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने कन्वेंशन को संबोधित किया था.
अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले शिकागो में हो रही डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन को लेकर काफी चर्चा है. इस कन्वेंशन का तीसरा दिन काफी खास रहा क्योंकि इसकी शुरुआत वैदिक प्रार्थना के साथ हुई. जहां पुजारी ने देश की तरक्की के लिए प्रार्थना की. इस दौरान भारतीय मूल के पुजारी राकेश भट्ट ने कहा कि अपने निजी मतभेदों को दूर रखकर राष्ट्र के लिए सभी के एकजुट होना होगा.
क्या बोले पुजारी राकेश भट्ट पुजारी भट्ट ने कहा, 'भले ही हमारे बीच मतभेद हों, लेकिन जब राष्ट्र की बात आती है, तो हमें एकजुट होना होगा और यह हमें सभी के लिए न्याय की ओर ले जाता है. हमारे दिलों को एक होकर धड़कने दो. सब कुछ समाज की भलाई के लिए. यह हमें शक्तिशाली बनाए ताकि हम एकजुट हो सकें और अपने राष्ट्र को गौरवान्वित कर सकें.'
जानें कौन हैं राकेश भट्ट राकेश भट्ट मार्यलैंड के शिव कृष्णा मंदिर के पुजारी हैं. उन्होंने बेंगलुरु के ओस्टीन कॉलेज से अंग्रेजी और कन्नड़ में डिग्री और जयचामराजेंद्र कॉलेज से संस्कृत की पढ़ाई की है. कुछ वर्षों तक उडुपी अष्ट मठ में पूजा-पाठ की. कुछ समय के लिए बद्रीनाथ और राघवेंद्र स्वामी कोइम में काम किया और जुलाई 2013 में श्री विष्णु मंदिर में पुजारी बने. भट्ट तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी, अंग्रेजी, तुलु और संस्कृत भाषा पर अच्छी पकड़ रखते हैं.
किसने-किसने किया संबोधित बता दें कि डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन के पहले दिन की थीम 'फॉर द पीपुल' थी. जब पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने कन्वेंशन को संबोधित किया था. दूसरे दिन 'ए फाइट फॉर फ्रीडम' थीम के तहत पार्टी के कन्वेंशन को पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और पूर्व स्पीकर नैंसी पेलोसी ने संबोधित किया था. इसके अलावा कन्वेंशन को डफ एम्होफ, सीनेटर चक शुमर, हाउस माइनॉरिटी हकीम जेफ्रीज भी संबोधित करेंगे.
यह भी पढ़ें: 'डोनाल्ड ट्रंप ही बनेंगे अगले राष्ट्रपति', मशहूर एस्ट्रोलॉजर ने की भविष्यवाणी, लेकिन एक अनुमान ने बढ़ाई अमेरिका की चिंता
क्या है डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन DNC डेमोक्रेटिक पार्टी का सबसे बड़ा कार्यक्रम होता है जो कि चार सालों में एक बार चुनाव से पहले होता है. इसकी शुरुआत 1832 को हुई थी. तब तत्कालीन राष्ट्रपति एंड्रयू जैक्सन को दूसरी बार पार्टी उम्मीदवार चुनने के लिए बाल्टीमोर में डेमोक्रेट्स कार्यकर्ता इकट्ठा हुए थे.इस बार यह कन्वेंशन शिकागो में हो रहा है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












