
अमेरिका में हमले की पाकिस्तानी साजिश! मोहम्मद शाहजेब हुआ प्रत्यर्पित, काश पटेल ने खोली उसकी साजिशों की पोल
AajTak
कनाडा में रह रहे एक पाकिस्तानी नागरिक ने अमेरिका में यहूदियों पर हमले की साजिश रची थी. आतंकी संगठन से जुड़ा पाकिस्तानी इजरायल पर हमास के हमले की वर्षगांठ पर पिछले साल 7 अक्टूबर को यहूदियों को निशाना बनाने वाला था लेकिन उसे पकड़ लिया गया.
पाकिस्तान की आतंकी हरकतों से केवल भारत ही परेशान नहीं है बल्कि दुनिया भर में उसके आतंकी कारनामे बदनाम है. अब अमेरिका ने एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है जो आतंकवादी हमले को अंजाम देने वाला था. अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई के चीफ काश पटेल ने खुलासा किया है कि कनाडा में रह रहा पाकिस्तानी नागरिक पिछले साल 7 अक्टूबर को न्यूयॉर्क में यहूदियों पर हमले की साजिश रच रहा था जिसे पकड़ लिया गया और अब वो अमेरिका प्रत्यर्पित हो चुका है.
काश पटेल ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है. काश पटेल के अनुसार, पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद शाहजेब खान कनाडा में रह रहा था और उसने पिछले साल 7 अक्टूबर को न्यूयॉर्क में स्थित एक यहूदी सेंटर को निशाना बनाकर बड़ा आतंकी हमला करने की साजिश रची थी.
यह साजिश उसने इस्लामिक आतंकी संगठन ISIS के साथ मिलकर रची थी और संगठन के इशारे पर ही वो इसे अंजाम देना चाहता था. 7 अक्टूबर 2023 को ही फिलिस्तीनी लड़ाका संगठन हमास ने इजरायल पर हमला किया था जिसमें 1,200 से अधिक लोग मारे गए थे. जवाब में इजरायल ने फिलिस्तीनियों के शहर गाजा पर हमले शुरू किए जो अब तक जारी हैं.
हमास के हमले की पहली वर्षगांठ पर पाकिस्तानी नागरिक एक बार फिर यहूदी नागरिकों पर हमला करने वाला था लेकिन उसे अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने नाकाम कर दिया. खान को 4 सितंबर 2024 को कनाडाई अधिकारियों ने गिरफ्तार किया और अब उसे अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया गया है. खान पर अब अमेरिकी कोर्ट में मुकदमा चलेगा.
काश पटेल ने लिखा, 'यह मामला बताता है कि दुनिया के हर कोने में आतंकवाद का खतरा कितना बढ़ता जा रहा है. साथ ही यह भी बताता है कि हमारे यहूदी समुदायों के खिलाफ खतरों में चिंताजनक बढ़ोतरी हुई है. आपकी FBI सतर्क रहेगी और उनका मुकाबला करने के लिए चौबीसों घंटे काम करेगी.
पाकिस्तान और आतंक का सांठगांठ

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












