
अमेरिका में भी TikTok के बुरे दिन शुरू! चुनाव प्रभावित करने के खुफिया इनपुट के बाद बैन हो सकता है चीनी ऐप
AajTak
पिछले लंबे समय से टिकटॉक अमेरिकी सरकार के निशाने पर है. टिकटॉक पर चुनाव प्रभावित करने के अलावा भी कई आरोप लग चुके हैं. जैसे कि ऐप द्वारा जानबूझकर बच्चों की सुरक्षा खतरे में डालकर सोशल मीडिया माध्यमों में बच्चों की मानसिक सेहत बिगाड़ने वाले, आत्महत्या के लिए उकसाने वाले और शोषण का शिकार बनाने वाले फीचर शामिल किए हैं.
भारत के बाद अब अमेरिका भी चीनी ऐप टिकटॉक के बुरे दिन शुरू होते नजर आ रहे हैं. कारण, इस पर बैन लगाया जा सकता है. इसको लेकर एक विधेयक कुछ दिनों पहले ही पेश किया जा चुका है. इस पर अब वोटिंग होनी है. वहीं अब अमेरिकी खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट में इस ऐप्लिकेशन को लेकर चौंकाने वाली बात सामने आई है. इसमें कहा गया है कि इस चीनी ऐप का इस्तेमाल अमेरिका में होने वाले चुनावों को प्रभावित करने के लिए किया जा सकता है.
अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी के डायरेक्टर एवरिल हैन्स ने मंगलवार को प्रतिनिधि सभा की खुफिया समिति की सुनवाई में कहा कि चीन 2024 के अमेरिकी चुनावों को प्रभावित करने के लिए सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक का इस्तेमाल कर सकता है. चीनी ऐप पर यूजर्स का डेटा चीन के साथ शेयर करने के आरोप कई बार लग चुके हैं. यही कारण था कि इसे भारत में बैन कर दिया गया.
डेमोक्रेटिक सांसद राजा कृष्णमूर्ति द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) चुनावों को प्रभावित करने के लिए टिकटॉक का इस्तेमाल करेगी, हैन्स ने कहा, "हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि सीसीपी इसका इस्तेमाल करेगी."
कृष्णमूर्ति चीन पर सदन की चयन समिति में रैंकिंग डेमोक्रेट भी हैं, जिन्होंने अपने रिपब्लिकन अध्यक्ष माइक गैलाघेर के साथ पिछले हफ्ते एक विधेयक पेश किया था. इसके मुताबिक 170 मिलियन अमेरिकियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले टिकटॉक ऐप को बेचने के लिए ऐप्लिकेशन के चीनी मालिक बाइटडांस को लगभग छह महीने का समय दिया गया है. यानी वह या तो चीन से अपना नाता तोड़े या फिर अमेरिका से ऐप को बंद करे.
खुफिया रिपोर्ट में चौंकाने वाली बात आई थी सामने
बता दें कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी की 2024 वार्षिक खतरे के आकलन की रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी सरकार की प्रचार शाखा द्वारा चलाए जा रहे टिकटॉक अकाउंट्स ने कथित तौर पर 2022 में अमेरिकी मध्यावधि चुनाव चक्र के दौरान दोनों राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों को टारगेट किया था. रिपोर्ट में यह भी चेतावनी दी गई है कि चीन अपने आलोचकों को किनारे करने और अमेरिका में सामाजिक विभाजन को बढ़ाने के लिए 2024 में अमेरिकी चुनावों को प्रभावित करने का प्रयास कर सकता है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









