
अमेरिका में झूठ बोलकर लिया दाखिला, सोशल मीडिया पोस्ट ने खोली भारतीय छात्र की पोल, मिली सजा
AajTak
भारतीय छात्र ने अगस्त 2023 में पेंसिल्वेनिया के बेथलेहम में लेहाई यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया था. वो फर्स्ट ईयर में पढ़ाई कर रहा था. लेकिन उसकी पिता के डेथ सर्टिफिकेट से जुड़ी धोखाधड़ी सामने आने के बाद इस साल उसका एडमिशन रद्द कर दिया गया.
एक 19 साल के भारतीय छात्र को अमेरिका से डिपोर्ट किया जाएगा. साथ ही उसे यूनिवर्सिटी से भी निकाल दिया गया है. उसने झूठ बोलकर दाखिला लिया था लेकिन सोशल मीडिया ने उसकी सारी पोल खोल दी. पता लगा कि न केवल एप्लीकेशन बल्कि स्कॉलरशिप के लिए जमा किए गए दस्तावेज भी फर्जी थे. उसका राज तब सामने आया जब एक Reddit मॉडरेटर ने "मैंने अपना जीवन और करियर झूठ पर बनाया है" टॉपिक से एक पोस्ट को हाइलाइट किया. इसमें छात्र ने मनगढ़ंत बातें लिखी हुई थीं. उसने लिखा था कि स्कॉलरशिप पाने के लिए कैसे पिता की मौत का नाटक किया.
भारतीय छात्र ने अगस्त 2023 में पेंसिल्वेनिया के बेथलेहम में लेहाई यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया था. वो फर्स्ट ईयर में पढ़ाई कर रहा था. लेकिन उसकी पिता के डेथ सर्टिफिकेट से जुड़ी धोखाधड़ी सामने आने के बाद इस साल उसका एडमिशन रद्द कर दिया गया. लेहाई वैली लाइव न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, बचाव पक्ष के वकील मौली हेइडोर्न के अनुसार, छात्र को 12 जून को जालसाजी के लिए दोषी ठहराया गया और उसे नॉर्थम्प्टन काउंटी जेल में एक से तीन महीने की सजा सुनाई गई.
याचिका पर समझौते के तहत छात्र भारत लौटने पर सहमत हो गया है. लेहाई यूनिवर्सिटी ने 85,000 डॉलर (लगभग 70 लाख रुपये) की क्षतिपूर्ति नहीं लेने का फैसला किया. चोरी और रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ के आरोप हटा दिए गए हैं. उसे 30 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया और केस दर्ज हुआ. डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी स्टीफन बरट्टा के ऑफिस की एक विज्ञप्ति के अनुसार, अमेरिका में रह रहे इस भारतीय छात्र ने कबूल किया कि उसने वित्तीय दस्तावेज और पिता की मौत का फर्जी सर्टिफिकेट जमा किया था. उसने स्कूल प्रिंसिपल के नाम से एक फर्जी ईमेल एड्रेस भी बनाया था.
नॉर्थम्प्टन काउंटी के असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी माइकल वेनर्ट ने इस भारतीय छात्र का पर्दाफाश करने के लिए मॉडरेटर की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया. एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, लेहाई यूनिवर्सिटी ने लेहाई यूनिवर्सिटी पुलिस डिपार्टमेंट द्वारा दी गई सूचना और उसके बाद की जांच के लिए आभार व्यक्त किया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










