
अमेरिका: प्रदर्शनकारियों ने लूट लिया एप्पल स्टोर, सड़कों पर आगजनी और हिंसा, लॉस एंजिल्स में कर्फ्यू लागू
AajTak
लॉस एंजिल्स में एप्पल के शोरूम में लूट का वीडियो डरावना है. यहां नकाब पहने लोग शोरूम में घुसते हुए दिख रहे हैं. थोड़ी देर बाद जब पुलिस आती है तो ये लोग एप्पल स्टोर से चीजें लूटकर भागते दिख रहे हैं. कई जगहों पर आजगनी की खबरें हैं. इसके बाद यहां पर कर्फ्यू लागू कर दिया गया है.
अमेरिकी शहर लॉस एंजिल्स खतरनाक अराजकता से गुजर रहा है. शहर में रात भर हिंसा होती रही है. प्रदर्शनकारियों ने एप्पल के शो रूम को लूट लिया. कई जगहों पर आगजनी हुई है और लोग हिंसक प्रदर्शन पर उतारू हैं. शहर में हिंसा को देखते हुए मेयर कैरेन बास ने लॉस एंजिल्स के कई हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया है.
मेयर कैरेन बास ने बताया कि कर्फ्यू रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा और कई दिनों तक लागू रह सकता है. हालांकि उन्होंने कहा कि कर्फ्यू इलाके में रहने वाले लोगों और काम करने वाले लोगों पर लागू नहीं होगा.
रिपोर्ट के अनुसार सोमवार रात को वहां नकाब पहने बदमाशों ने एक एप्पल स्टोर को लूट लिया.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कई नकाबपोश लोग एप्पल स्टोर में घुसकर गैजेट लूटते हुए देखे जा सकते हैं. पुलिस के आते ही कई लोग स्टोर से भागते हुए दिखाई दिए.
लॉस एंजिल्स की मेयर कैरेन बास ने एक पोस्ट में लिखा और हिंसा की निंदा की. उन्होंने लिखा, "मैं स्पष्ट कर दूं, डाउनटाउन में तोड़फोड़ करने वाले या दुकानों को लूटने वाले किसी भी व्यक्ति को हमारे अप्रवासी समुदायों की परवाह नहीं है." "आपको जवाबदेह ठहराया जाएगा."
इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने लॉस एंजिल्स में कई कारों में आग लगा दी थी. शहर की स्थिति नाजुक बनी हुई है.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











