
अमेरिका ने चीनी टैरिफ घटाए, 90 दिन की राहत से दुनिया भर के बाजार चमके, जानें डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?
AajTak
अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ युद्ध 90 दिनों के लिए स्थगित हो गया है, जिससे वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी आई है. इस अस्थायी ब्रेक से S&P 500 और Nasdaq काफी समय बाद अपने सर्वोच्च स्तर पर बंद हुए और निवेशकों का विश्वास बढ़ा. अमेरिका-चीन के बीच सुधरते व्यापारिक रिश्ते पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि बहुत-बहुत अच्छा हो रहा है.
अमेरिका और चीन के बीच 90 दिनों के लिए टैरिफ वॉर थम गया है. इसके बाद वैश्विक शेयर बाजारों में सोमवार को उछाल दर्ज किया गया. दुनिया भर के बाजारों में जबरदस्त तेजी देखी गई, जिससे वैश्विक मंदी का डर कुछ दिनों के लिए टल गया है.
बाजार पर क्या हुआ असर?
अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर पर 90 दिनों की राहत से अमेरिका के शेयर बाजार के लिए काफी दिनों बाद अच्छी खबर आई. S&P 500 3 मार्च के बाद अपने उच्चतम स्तर पर बंद हुआ और Nasdaq इंडेक्स 28 फरवरी के बाद अपना उच्चतम बंद पर बंद हुआ.
टैरिफ वॉर पर ब्रेक लगाने से निवेशकों का भरोसा लौटा है. डॉलर मजबूत हुआ और सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है.
टैरिफ वॉर की वजह से दोनों देशों के बीच 600 बिलियन डॉलर का व्यापार ठप्प हो गया था.
अमेरिका-चीन के बीच क्या हुआ समझौता?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








