
अमेरिका के मेक्सिको में खौफनाक वारदात, 10 साल के लड़के ने वीडियो गेम के लिए गोली मारकर हत्या की
AajTak
मेक्सिको के वेराक्रूज में 10 साल के एक लड़के ने वीडियो गेम के लिए 11 साल के लड़के की गोलीमार कर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. वहीं पीड़िता की मां ने कहा कि मेरे बेटे की मौत हो गई है, मुझे इंसाफ चाहिए. आरोपी के माता-पिता ने घर की टेबल पर गन छोड़ी थी, इसके लिए वही जिम्मेदार हैं.
अमेरिका के मेक्सिको में एक 10 साल के लड़के ने वीडियो गेम के लिए दूसरे लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी. इस वारदात के बाद दोनों लड़कों के परिजन सदमे में हैं. स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक बच्चा इस वारदात के बाद मौके से भाग गया.
बताया जा रहा है कि दोनों एक दुकान पर हिंसक वीडियो गेम खेल रहे थे. इसी दौरान दोनों के बीच बहस हो गई. तभी 11 साल के लड़के ने आरोपी को पीट दिया. इसके बाद 10 साल के लड़का अचानक से उठा और अपने घर से बंदूक ले आया. उसने आननफानन में दूसरे लड़के पर गोली चला दी.
पीड़िता की मां ने कहा कि मैं सिर्फ यही चाहती हूं कि मुझे इंसाफ मिले. मेरे बेटे की मौत हो गई है. वह बेकसूर था, उसकी कोई गलती नहीं थी. मेरे बेटे को मारने वाले लड़के के माता-पिता अपने घर की टेबल पर बंदूक छोड़कर गए थे, इसके लिए वही जिम्मेदार हैं. मुझे न्याय दिलाने में मेरी मदद करें.
हाल ही में अमेरिका के वर्जीनिया में 6 साल के एक बच्चे ने अपने क्लासरूम में फायरिंग कर दी थी. गोली लगने से क्लास में पढ़ा रही शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई. ये घटना वर्जीनिया के रिचनेक एलीमेंट्री स्कूल में हुई हैं. हालांकि फायरिंग में किसी भी छात्र को चोट नहीं आई. स्थानीय पुलिस प्रमुख स्टीव ड्रू ने बताया कि फायरिंग करने वाला महज 6 साल का बच्चा है.
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने कहा कि पीड़िता एक शिक्षिका है, उसकी उम्र 30 साल बताई जा रही है. महिला शिक्षक की हालत गोली लगने से गंभीर है. पुलिस ने कहा कि ये कोई हादसा नहीं था.
ये भी देखें

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









