
'अमेरिका के मुंह पर जोरदार तमाचा मारा...', इजरायल से जंग खत्म होने के बाद सुप्रीम लीडर खामेनेई का पहला बयान
AajTak
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने गुरुवार को इजरायल के खिलाफ जंग में अपनी जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि ईरान ने अमेरिका के चेहरे पर तमाचा मारा है. खामेनेई ने कहा कि अमेरिका ने इजरायल को बचाने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. युद्धविराम के बाद खामेनेई का यह पहला बयान है.
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने गुरुवार को पहली बार सार्वजनिक रूप से बयान देते हुए दावा किया कि उनकी देश ने इजरायल पर जीत दर्ज की है और अमेरिका को भी करारा जवाब दिया है. उन्होंने असल में ऐसा कहा कि "ईरान ने अमेरिका के मुंह पर जोरदार तमाचा मारा है." खामेनेई ने यह टिप्पणी युद्धविराम की घोषणा के बाद की, जो अमेरिका की मध्यस्थता से मंगलवार को लागू हुआ था.
ईरानी सरकारी टेलीविजन पर टेलिकास्ट की गई एक वीडियो संदेश में खामेनेई ने कहा, "इस्लामी गणराज्य विजयी रहा और बदले में अमेरिका के चेहरे पर तमाचा मारा." उनका यह बयान उन खबरों के बाद आया जिसमें कहा गया था कि ईरान ने सोमवार को कतर स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइल हमला किया था. हालांकि, इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई.
यह भी पढ़ें: ईरान जंग के बाद क्यों चीन को भी खल रही B-2 जैसे बॉम्बर्स की कमी? इम्पैक्ट देखकर हैरान है ड्रैगन
अमेरिका ने क्यों हस्तक्षेप किया? खामेनेई ने बताया
खामेनेई ने अपने संबोधन में अमेरिका पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, "अमेरिका ने केवल इसलिए हस्तक्षेप किया क्योंकि उसे लगा कि अगर उसने हस्तक्षेप नहीं किया, तो जायोनिस्ट शासन (इजरायल) पूरी तरह तबाह हो जाएगा." उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका को इस युद्ध से कोई लाभ नहीं हुआ.
13 जून के बाद सार्वजनिक रूप से नहीं देखे गए ते खामेनेई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











