
अमरनाथ गुफा की इस साल की पहली तस्वीर आई सामने, देखिए- कितना बड़ा है बाबा बर्फानी का आकार
AajTak
अमरनाथ गुफा में बनने वाली हर साल की शिवलिंग के आकार की पहली तस्वीर सामने आई है. इस साल अमरनाथ यात्रा पर आठ लाख से भी ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है.
Amarnath Yatra 2022: दो साल से बंद अमरनाथ यात्रा आखिरकार इस साल होने जा रही है. पवित्र यात्रा इस साल 30 जून से शुरू होगी. इसी बीच अमरनाथ गुफा में बनने वाली हर साल की शिवलिंग के आकार की पहली तस्वीर सामने आई है. इस साल अमरनाथ यात्रा पर आठ लाख से भी ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है. हाल ही में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता की थी. जिसमें उन्होंने कहा कि 43 दिन की पवित्र तीर्थयात्रा 30 जून को शुरू होगी. यात्रा के दौरान सभी कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि परंपरागत रूप से रक्षा बंधन के दिन यात्रा समाप्त होगी. बैठक में यात्रा को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की गई.
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (SASB) ने ट्वीट कर बताया कि सभी भक्तों और इच्छुक यात्री अमरनाथ यात्रा 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन 11 अप्रैल से करा सकते हैं. पवित्र अमरनाथ की यात्रा 30 जून से आरंभ होगी. 43 दिनों तक चलने वाली यात्रा का समापन 11 अगस्त, 2022 को होगा.रजिस्ट्रेशन के प्रकार: 1. एडवांस रजिस्ट्रेशन 2. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 3. ग्रुप रजिस्ट्रेशन 4. NRIs रजिस्ट्रेशन 5. ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशनइस तरह कर सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
- बाबा बर्फानी के दर्शन की इच्छा रखने वाले श्रद्धालु http://jksasb.nic.in/register.aspx वेबसाइट के माध्यम से बेहद आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
- इसके अलावा हेलीकॉप्टर के जरिए यात्रा करने की चाहत रखने वाले श्रद्धालुओं को SASB मोबाइल ऐप के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा. बता दें कि हेलीकॉप्टर यात्रा के अतिरिक्त दो मार्गों पर रोजाना हर रूट पर 10 हजार श्रद्धालु जा सकते हैं.
- मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए www.shriamarnathjishrine.com वेबसाइट पर विजिट किया जा सकता है. इस वेबसाइट पर डॉक्टर्स और स्वास्थ्य संस्थानों की लिस्ट है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








