
अभिषेक शर्मा की वर्ल्ड कप से छुट्टी तय? कप्तान सूर्या ने सुपर-8 से पहले बताया गेम प्लान
AajTak
टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म को लेकर चिंता को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि टीम को अभिषेक की क्षमता पर पूरा भरोसा है और प्लेइंग इलेवन में बदलाव की फिलहाल कोई जरूरत नहीं है.
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले से पहले बड़ा बयान दिया है. अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार ने साफ कर दिया कि टीम मैनेजमेंट को अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म की बिल्कुल भी चिंता नहीं है.
भारत का सामना 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका से होगा. सुपर-8 चरण के इस अहम मुकाबले से पहले कप्तान ने टीम की रणनीति, पिच, बल्लेबाजी क्रम और संभावित बदलावों पर खुलकर बात की.
अभिषेक शर्मा की फॉर्म पर क्या बोले कप्तान?
कप्तान सूर्या ने अभिषेक शर्मा के लगातार तीन शून्य पर आउट होने को लेकर उठ रहे सवालों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, हमें कोई चिंता नहीं है. जो लोग अभिषेक की फॉर्म को लेकर चिंता कर रहे हैं, मैं उनके लिए चिंतित हूं कि वे क्यों चिंतित हैं.
कप्तान ने आगे कहा कि यह टीम गेम है और ऐसे दौर हर खिलाड़ी के करियर में आते हैं. पिछले साल अभिषेक ने हमें संभाला था, इस बार अगर वह रन नहीं बना पा रहे हैं तो हम उनके लिए रन बना लेंगे.
बता दें कि अभिषेक शर्मा अब तक तीन मैचों में खाता भी नहीं खोल पाए हैं. एक मुकाबला उन्होंने पेट की बीमारी के कारण मिस किया था. बावजूद इसके, सुपर-8 में उनकी जगह बरकरार रहने की पूरी संभावना है.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










