
अब LPG गैस कनेक्शन लेना हुआ और आसान, केवल एक दस्तावेज जरूरी!
AajTak
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने नए LPG कनेक्शन के लिए नियम को और आसान कर दिया है. अब एक दस्तावेज पर दिखाकर आप गैस कनेक्शन ले सकते हैं. मंत्रालय की मानें तो कोरोना की वजह से बढ़ते माइग्रेशन को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने नए LPG कनेक्शन के लिए नियम को और आसान कर दिया है. अब एक दस्तावेज पर दिखाकर आप गैस कनेक्शन ले सकते हैं. मंत्रालय की मानें तो कोरोना की वजह से बढ़ते माइग्रेशन को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. (Photo: File) अब आप देश के किसी भी कोने में रसोई गैस कनेक्शन ले सकते हैं. इसके लिए स्थाई पता का दस्तावेज होना जरूरी नहीं है. अब सिर्फ एक आईडी प्रूफ के आधार पर आपको एलपीजी कनेक्शन मिल जाएगा. पेट्रोलियम मंत्रालय ने सभी तेल कंपनियों को इस बाबत निर्देश दे दिया है, और जल्द ही ग्राहकों के लिए दिशा निर्देश जारी होंगे. (Photo: File) दरअसल, पेट्रोलियम मंत्रालय के इस बदलाव से अब LPG कनेक्शन लेना आसान हो जाएगा. LPG कनेक्शन में तमाम डॉक्यूमेंट का झंझट नहीं रहेगा. कनेक्शन के मौजूदा नियमों में बदलाव के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय का तेल कंपनियों को निर्देश दे दिए हैं. सरकार के इस कदम से अब प्रवासियों को कनेक्शन लेने में सुविधा होगी और तेल कंपनियां इंटिग्रेटेड सिस्टम बनाएंगी. (Photo: File)
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











