
अब रविवार को 'जलसा' के बाहर फैंस से नहीं मिलेंगे अमिताभ बच्चन, इस वजह से लिया फैसला
ABP News
Amitabh Bachchan Jalsa: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने फैसला किया है कि रविवार को जो वो अपने बंगले 'जलसा' के बाहर फैंस से मिलते थे, वो अब नहीं करेंगे. पर ये फैसला क्यो?
महानायक अमिताभ बच्चन अपने फैंस के इंटरेक्ट करने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं. फिर चाहे वो सोशल मीडिया हो या घर के बार जाकर फैंस से मिलना और उन्हें तोहफे बांटना. ये अमिताभ की हर रविवार की परंपरा रही है कि वो अपने घर 'जलसा' के बाहर अपने फैंस से जरूर मिलते हैं. लेकिन लगता है कि अब ये परंपरा अब टूटने वाली है. इस बारे में खुद अमिताभ ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को जानकारी दी है.
क्या बोले अमिताभ?अमिताभ बच्चन X (ट्विटर) या इंस्टाग्राम ही नहं बल्कि टम्बलर पर भी एक्टिव हैं. वो यहां अपने ब्लॉग्स लिखा करते हैं. साथ ही साथ अपने जीवन से जुड़ी कई बातें या अपडेट्स भी शेयर करते हैं. इसी बीच हाल ही में अमिताभ ने एक पोस्ट लिखा है, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया है. अमिताभ ने इस पोस्ट में लिखा, 'काम जोश के साथ चलता रहता है.. लेकिन, एक लेकिन आता है.. और मेरे लिए दिन खत्म हो जाता है.. रविवार की छुट्टी का आनंद लेने के लिए.. यहां तो रविवार है.. लेकिन अफसोस की बात है कि जलसा गेट पर कोई रविवार नहीं है...'
जल्द मिलने का दिया आश्वासनइसके आगे अमिताभ ने अपने फैंस को हिदायत दी कि वो अपनी ट्रेवल करने की एनर्जी को बचाकर रखें और साथ ही साथ जल्दी दोबारा मिलने की उम्मीद भी दी. आगे अमिताभ ने लिखा, 'इसलिए यात्रा की ऊर्जा बचाकर रखते हैं और जल्द ही मिलेंगे.. तब तक.. विचारों में और सोच में और उससे भी ज्यादा विचारों की शांति में..' अमिताभ के इस पोस्ट को देखकर लगता है कि वो कुछ दिनों की शांति चाहते हैं. इस वजह से कुछ समय के लिए ब्रेक ले रहे हैं. हालांकि फैंस के लिए ये निराशा वाली बात है, क्योंकि कई फैंस एक्टर से मिलने उनकी केवल एक झलक पाने के लिए दूर- दूर से आते हैं.













