
अब भीड़भाड़ वाली सड़कों पर नहीं, आसमान में हवा की स्पीड से भागेगी Uber Air Taxi; कैसे होगी बुकिंग? GDP Growth Update: इकोनॉमी मोर्चे पर भारत की रफ्तार से पड़ोसियों को लगेगी मिर्ची, नए आंकड़ों में दिख रहा दौड़ती अर्थव्यवस्था की तस्वीर
ABP News
Uber Air Taxi: दुबई में इस साल के अंत तक लोग इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी (Air Taxi) की सवारी कर सकेंगे. इसके बाद इसे धीरे-धीरे दुनिया के बाकी हिस्सों में शुरू किया जाएगा.
Uber Air Taxi: सड़क पर गाड़ी की सवारी करने वाले हर रोज ट्रैफिक जाम से दो-चार होते हैं. हाथ में टाइम लेकर चलो तो भी कई बार भीड़भाड़ वाली सड़कों में फंसकर लोग अकसर लेट हो ही जाते हैं. आपकी इन्हीं परेशानियों को दूर कर ट्रैवल एक्सपीरियंस को बढ़िया बनाने का बीड़ा Uber ने उठाया है.
आने वाले समय में सबसे बड़े क्विक कॉमर्स ट्रैवल प्लेटफॉर्म में से एक Uber जो सबसे बड़े क्विक कॉमर्स ट्रैवल प्लेटफॉर्म में से एक है, अब सिर्फ़ ज़मीन पर चलने वाली मोबिलिटी तक ही सीमित नहीं रहेगा.
क्विक कॉमर्स और ट्रैवल मार्केट में अपने पैर पसारने की कोशिश में Uber जल्द ही खास Uber Air Taxi लॉन्च करेगा. इसके तहत कंपनी अपने ऐप में कस्टमर्स को Joby Aviation का इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट बुक करने का ऑप्शन देगी. Uber अपने कस्टमर्स को बेहतर सुविधाएं दिलाने के लिए Joby Aviation के साथ पार्टनरशिप करेगा.
Uber-Joby पार्टनरशिप के तहत 2026 के आखिर में आपको इसके पहले इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट की सवारी करने का मौका मिलेगा. इसे दुनिया के कई शहरों में भी शुरू किए जाने का प्लान है. दुबई दुनिया का पहला शहर होगा, जहां सबसे पहले कस्टमर्स को Uber-Joby एयरक्राफ्ट राइड बुक की सुविधा मिलेगी. इसके बाद मिडिल ईस्ट से अपना दायरा बढ़ाते हुए इसे न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स, यूनाइटेड किंगडम और जापान में भी शुरू किया जाएगा.













