
अब ऑस्ट्रेलिया की लीग में खेलेंगे IPL के ये दो स्टार, एमएस धोनी भी हैं मुरीद
AajTak
चेतन सकारिया ने पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ अपना वनडे क्रिकेट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था, जबकि मुकेश चौधरी ने इस साल के आईपीएल में 13 मैचों में 16 विकेट लिए थे...
भारत के दो तेज गेंदबाज चेतन सकारिया और मुकेश चौधरी अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में शुरू हो रही टी20 मैक्स टूर्नामेंट के शुरुआती सीजन में खेलेंगे. यह दोनों ही प्लेयर सकारिया और चौधरी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के स्टार गेंदबाज रहे हैं. यह दोनों ही पिछले आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं.
चेतन सकारिया पिछले आईपीएल सीजन में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली टीम के लिए खेलते दिखाई दिए थे. जबकि मुकेश चौधरी को महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई टीम में खेलने का मौका मिला. सीजन में कई बार धोनी भी मुकेश की तारीफ कर चुके हैं.
20 सालों से चल रहा एक्सचेंज प्रोग्राम
मुकेश और सकारिया दोनों ही खिलाड़ी ‘एमआरएफ पेस फाउंडेशन’ और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बीच एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत ब्रिस्बेन में समय बिताएंगे. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा, 'एमआरएफ पेस फाउंडेशन और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बीच खिलाड़ियों के साथ कोचिंग का एक्सचेंज लगभग 20 सालों से चल रहा है.'
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने आगे कहा, 'यह एक्सचेंज प्रोग्राम पिछले कुछ सालों में कोरोना महामारी के कारण रुका था, लेकिन इन दोनों भारतीय खिलाड़ियों के साथ फिर से शुरू हो रहा है.'
वनडे-टी20 में डेब्यू कर चुके हैं सकारिया

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












