
अफगानिस्तान में रहने वाले 100 से ज्यादा सिख-हिंदुओं को भारत का वीजा, कल हुआ था गुरुद्वारे पर हमला
AajTak
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुद्वारा कार्ते परवान पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने बड़ा कदम उठाया है. भारत सरकार ने अफगानिस्तान के 100 से ज्यादा सिख और हिंदुओं को वीजा देने का फैसला किया है.
भारत सरकार ने अफगानिस्तान के 100 से ज्यादा सिख और हिंदू नागरिकों को भारत का वीजा देने का फैसला किया है. सरकार ने ई वीजा जारी किया है. बता दें कि एक दिन पहले ही 18 जून को राजधानी काबुल में गुरुद्वारा कार्ते परवान पर आतंकी हमला हुआ था. आतंकियों ने यहां कई ब्लास्ट किए थे.
हमले में गुरुद्वारे के मुस्लिम सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई थी. तीन लोगों को बाहर निकाला गया. इनमें दो को घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया था. कार्ते परवान गुरुद्वारा कमेटी के मेंबर तलविंदर सिंह चावला ने घटनास्थल के बाहर से आजतक को बताया था कि जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है.
पवित्र किताब को सुरक्षित निकाला था
गुरुद्वारे पर हमले के बाद पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब को सुरक्षित निकाल लिया गया था. अफगान सिख पवित्र किताब को लेने के लिए उस इमारत में दाखिल हुए थे, जिसमें आग लगी हुई थी. इस अटैक के बाद विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि हम पवित्र गुरुद्वारे पर हमले की खबर से बहुत चिंतित हैं.
हमले के पीछे ISIS खुरासान
बताया जा रहा है कि काबुल में गुरुद्वारे पर हुए हमले के पीछे ISIS खुरासान का हाथ था. हमला सुबह 7:15 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे) हुआ था. गुरुद्वारे की रक्षा करते हुए 3 तालिबान सैनिक भी घायल हो गए थे. हमले के वक्त गुरुद्वारे में सुबह की प्रार्थना के लिए 25-30 अफगान हिंदू और सिख मौजूद थे.

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.









