
अप्रैल में भारत आ सकते हैं बोरिस जॉनसन, जनवरी में कोरोना की वजह से रद्द हुआ था दौरा
AajTak
बोरिस जॉनसन को पहले इसी साल 26 जनवरी को भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर बतौर अतिथि भारत आना था. लेकिन यूके में बड़े कोरोना संकट के बाद बोरिस जॉनसन ने अपना दौरा रद्द कर दिया था.
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अप्रैल के अंत में भारत का दौरा कर सकते हैं. ब्रिटेन के यूरोपियन यूनियन से बाहर निकलने के बाद बोरिस जॉनसन का ये पहला बड़ा विदेशी दौरा होगा, जिसपर हर किसी की नज़रें टिकी हैं. बोरिस जॉनसन को पहले इसी साल 26 जनवरी को भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर बतौर अतिथि भारत आना था. लेकिन यूके में बड़े कोरोना संकट के बाद बोरिस जॉनसन ने अपना दौरा रद्द कर दिया था. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, अब जब यूनाइटेड किंगडम में वैक्सीनेशन का काम जारी है, ऐसे में बोरिस जॉनसन का ये दौरा हो रहा है. बता दें कि जून में जी-7 की बैठक इंग्लैंड में ही होनी है, इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्योता मिला है. ऐसे में इस बैठक से पहले ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन अप्रैल में अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी संग द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. गौरतलब है कि यूरोपियन यूनियन से बाहर होने के बाद ब्रिटेन एक बार फिर दुनिया में अपनी धाक जमाने की कोशिशों में है, ताकि देशों से EU के बाद अकेले दम पर संपर्क हो सके. यही कारण है कि अब बोरिस जॉनसन का फोकस भारतीय उपमहाद्वीप की ओर है, बीते दिनों उन्होंने ASEAN देशों के कार्यक्रम में भी शामिल होने की उम्मीद जताई थी.भारत और ब्रिटेन में बढ़ रही है हलचल बता दें कि बोरिस जॉनसन का ये दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है, जब भारत और ब्रिटेन लगातार संवाद में जुटे हैं. भारत में जारी किसानों के आंदोलन को लेकर ब्रिटिश की संसद में बहस हुई थी, जिसपर भारत ने कड़ा रुख अपनाया था. बीते दिन ही भारत की संसद में यूके में बढ़ रहे नस्लवाद के मुद्दे को उठाया गया, सरकार का कहना है कि जरूरत पड़ने पर वो इस मसले को ब्रिटिश सरकार के सामने उठाएगी.
अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










