
अपहरण केस में गिरफ्तार एचडी रेवन्ना के वकील ने कोर्ट में दाखिल की जमानत याचिका
AajTak
सैकड़ों महिलाओं के यौन शौषण के मामले में फंसे पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा के बेटे जेडीएस नेता एचडी रेवन्ना ने सेशन कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है. उनकी तरफ से उनके वकील पवन सागर ने ये याचिका कोर्ट में दाखिल की है.
सैकड़ों महिलाओं के यौन शौषण के मामले में फंसे पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा के बेटे जेडीएस नेता एचडी रेवन्ना ने सेशन कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है. उनकी तरफ से उनके वकील पवन सागर ने ये याचिका कोर्ट में दाखिल की है. बीते शनिवार को उन्हें अपहरण एक केस में गिरफ्तार किया गया था. पिछले हफ्ते गुरुवार को मैसूरु में एक महिला के अपहरण का केस दर्ज कराया गया था. वो महिला भी यौन शोषण की शिकार है.
इस मामले में 2 मई को राजू एचडी नामक एक शख्स ने कर्नाटक केआर नगर पुलिस स्टेशन में अपहरण का केस दर्ज कराया था. उसने अपनी शिकायत में कहा था कि वो और उसकी मां छह साल से एचडी रेवन्ना के घर और फार्महाउस में काम कर रहे थे. लेकिन तीन साल पहले वो लोग काम छोड़कर अपने गांव में मजदूरी करने लगे. कुछ दिन पहले उनका एक परिचित सतीश घर आया. उसकी मां को अपने साथ लेकर चला गया.
कुछ दिनों बाद उसकी मां वापस आ गई. 29 अप्रैल की रात करीब 9 बजे सतीश फिर उसके घर आया. उसकी मां को यह कहते हुए जबरदस्ती ले गया कि रेवन्ना ने उसे लाने को कहा है. क्योंकि पुलिस उनको खोज रही है. 1 मई को उसका एक दोस्त उसके पास आया. उसने बताया कि उसकी मां का एक वीडियो वायरल हो रहा है. उसमें उनका यौन उत्पीड़न किया जा रहा है. इसके बाद उसने सतीश को कॉल करके मां को भेजने के लिए कहा था.
अपहरण केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने रेवन्ना के खास सहयोगी संतोष बवन्ना को गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद नोटिस भेजकर एचडी रेवन्ना को पूछताछ के लिए बुलाया था. अपने उपर गिरफ्तारी की लटकती तलवार को देखते हुए रेवन्ना ने कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की थी. लेकिन कोर्ट ने उसने खारिज कर दिया था. जन प्रतिनिधि अदालत के न्यायाधीश संतोष गजानन भट्ट की पीठ ने अगली सुनवाई के लिए 6 मई की तारीख दी थी.
इससे पहले एसआईटी ने एचडी और प्रज्वल के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था. सीबीआई से अनुरोध किया था कि प्रज्वल के खिलाफ इंटरपोल से ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कराया जाए. इस स्कैंडल के खुलासे के बाद 27 अप्रैल को प्रज्वल विदेश भाग गए थे. उनकी गिरफ्तारी के सवाल पर कर्नाटक के गृह मंत्री ने कहा था कि पुलिस जरूरी कार्रवाई कर रही है. बहुत जल्द विदेश से वापस लाया जाएगा. उन्हें हर हाल में वापस आना होगा.
इस मामले में 700 से ज्यादा महिलाओं ने राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र लिखकर प्रज्वल और एचडी रेवन्ना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. यह अभियान गूगल फॉर्म के जरिए चलाया गया. पत्र लिखने वाली महिलाओं ने इस मामले में एनसीडब्ल्यू की कमजोर प्रतिक्रिया पर सवाल उठाया है. अखिल भारतीय नारीवादी गठबंधन, वीमेन फॉर डेमोक्रेसी और महिला अधिकारों के लिए लड़ने वाले संगठनों के सदस्यों ने कार्रवाई की मांग की है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







