
अनुराग डोभाल की हालत देख हैरान हुए टीवी स्टार्स, मुनव्वर-एल्विश से प्रिंस नरूला तक ने लगाई ट्रोलर्स की क्लास
ABP News
Anurag Dobhal: यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीम में जान देने की कोशिश की, जिससे कई फैंस को धक्का लगा है. वहीं कुछ ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया, जिस पर कई टीवी सेलेब्स भड़क गए.
यूट्यूबर UK07 Rider और बाबू भैया के नाम से मशहूर अनुराग डोभाल ने हाल ही में इंस्टाग्राम लाइवस्ट्रीम के दौरान खुदकुशी की कोशिश की. फिलहाल उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. इस घटना ने फैंस को झकझोर कर रख दिया है. वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स उनका मजाक उड़ाने लगे, जिस पर कई टीवी स्टार्स ने गुस्सा दिखाया और ट्रोल्स को जमकर लताड़ा.
अनुराग डोभाल ने लाइव स्ट्रीमिंग में की सुसाईड करने की कोशिशदरअसल, हाल ही में अनुराग ने इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीमिंग की थी, और उसमें स्पीड से गाड़ी चलाते हुए डिवाइडर में ठोक दी. इसके बाद स्ट्रीमिंग अचानक बंद हो गई. फैंस घबरा गए क्योंकि वीडियो में अनुराग रो भी रहे थे और इस राइड को उन्होंने अपनी आखिरी राइड बताया था. अनुराग के इस कदम पर कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना और मजाक उड़ाना शुरू कर दिया. इस पर टीवी स्टार्स भड़क गए. एल्विश यादव से लेकर अभिषेक कुमार, अली गोनी और मुनव्वर फारूकी ने न सिर्फ अनुराग डोभाल के जल्द ठीक होने की दुआ की, बल्कि उनका मजाक उड़ाने वालों की भी क्लास लगाई है.
मुनव्वर फारूकी ने शेयर किया वीडियोमुनव्वर फारूकी ने एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने कहा, 'जहां तक अनुराग की बात है, जब मैंने पहला वीडियो देखा, तो मैंने उनसे संपर्क करने की कोशिश की और उनके सबसे करीबी से बात की. मुझे बहुत सी बातें पता चलीं और मैंने उन्हें अपना ख्याल रखने को कहा. हम क्या कर सकते हैं? यह हमारे बस में नहीं है. कोई भी पारिवारिक समस्या का समाधान नहीं कर सकता. आप लोग अपना ख्याल रखें. हम कामना करते हैं कि वह हमेशा स्वस्थ रहे.'
#MunawaraFaruqui Comes In Support Of #UK07Rider AKA #AnuragDohbal . pic.twitter.com/qQiQ3kGFmm

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












