
अजगर के पास मिले लापता पत्नी के कपड़े और चप्पल, घबराए पति ने काटा पेट और फिर...
AajTak
यहां एक 36 साल की महिला की मौत हो गई है. ऐसी जानकारी है कि महिला अपने बच्चे के लिए दवा लेने गई थी. लेकिन फिर कभी वापस नहीं लौटी. महिला के लापता होने के बाद उसकी तलाश शुरू की गई थी.
सांप इंसान के लिए काफी घातक होते हैं. इनमें से कुछ तो जहरीले नहीं होते. लेकिन अगर सांप जहरीला हुआ, तो इंसान की जान बचाना भी मुश्किल हो जाता है. मगर कुछ सांप की प्रजातियां ऐसी भी होती हैं, जो अगर एक बार हमला कर दें, तो इंसान का नामोनिशान तक नहीं मिलता है. एक ऐसी ही खबर इंडोनेशिया से सामने आई है. यहां एक 36 साल की महिला की मौत हो गई है. ऐसी जानकारी है कि महिला अपने बच्चे के लिए दवा लेने गई थी. लेकिन फिर कभी वापस नहीं लौटी.
महिला के लापता होने के बाद उसकी तलाश शुरू की गई. उसका कुछ पता नहीं चल रहा था. महिला की तलाश के दौरान ही उसके पति को उसकी चप्पल और कपड़े मिले. तभी लोगों की नजर अजगर पर पड़ी. सभी को शक हुआ कि शायद महिला को अजगर ने निगल लिया है. इसके बाद अजगर का पेट खोला गया, जिसमें महिला का शव मिला. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि जंगल में अजगर है और आसपास लोगों की भीड़ जमा है.
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ये महिला अपने बच्चे के लिए दवा लेने गई थी. तभी से लापता थी. महिला के पति को घर के पास ही उसकी चप्पल और कपड़े मिले. फिर इन लोगों को अजगर दिखा. उसका सिर काटकर पेट खोला गया. फिर जो दिखा, उसने सभी के होथ उड़ा दिए. महिला का शव अजगर के पेट में था. ऐसा कहा जाता है कि अजगर इंसान को नहीं खाते हैं. लेकिन ये एक महीने में ऐसा दूसरा मामला माना जा रहा है. इसी इलाके में एक और महिला को भी अजगर ने ही निगल लिया था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










