
अचानक समुद्र में समाया दो मंजिला घर, चीखते रहे पास खड़े लोग, खौफनाक VIDEO
AajTak
प्रकृति के कहर का भयानक नजारा हाल में अमेरिका को नॉर्थ कैरोलीना में देखने को मिला जहां एक घर को समुद्र की लहरों ने मानो निगल ही लिया. घटना का डरावना नजारा सोशल मीडिया पर वायरल है.
कहते हैं न कि जब प्रकृति अपने ताव में होती है तो उसके आगे किसी का जोर नहीं चलता. आंधी- पानी आने या पहाड़ के दरकने पर बड़ी दुर्घटनाएं हो जाती है जिन्हें कोई नहीं रोक पाता. प्रकृति के ऐसे ही कहर का भयानक नजारा हाल में अमेरिका को नॉर्थ कैरोलीना में देखने को मिला जहां एक घर को समुद्र की लहरों ने मानो निगल ही लिया.
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. Jason Hornung नाम के शख्स ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया जिसमें दिख रहा है कि समुद्र से थोड़ी दूरी पर लकड़ी के बने एक घर को आगे तक बढ़ी समुद्र की लहरों ने अपनी चपेट में ले लिया.देखते ही देखते दो फ्लोर का घर पानी में समा जाता है. वीडियो बना रहे लोग नजारा देखकर चीख पड़ते हैं.
इस क्षेत्र में पिछले 4 सालों में ये समुद्र में बह जाने वाला सातवां घर है.इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है, जहां कई लोगों का कहना है कि तमाशा देखने की जगह इस घटना को रोका जा सकता था. इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई वायरल क्लिप में, समुद्र में बाढ़ आने पर लोग चिल्लाते दिख रहे थे. कुछ ही मिनटों में घर के नीचे का ढांचा टूट जाता है. फिर घर की पहली मंजिल का आधा हिस्सा समुद्र में डूब गया.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान घर में कोई नहीं था और आसपास के लोग भी सुरक्षित थे. वीडियो को सोशल मीडिया पर लगभग 1.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. वायरल वीडियो के तहत, लोग समुद्र की शक्ति पर अपनी राय देने लगे. एक यूजर ने कैमरे के पीछे मौजूद शख्स से सवाल किया है कि उसने फिल्म बनाने के बजाय घर को क्यों नहीं बचाया.
कई लोगों ने सवाल किया कि कोई समुद्र के इतने करीब घर क्यों बनाएगा. वीडियो का दूसरा भाग भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसमें दिखाया गया है कि ढांचा समुद्र में आगे बह रहा है. हर बार जब कोई नई लहर आती है, तो घर थोड़ी और दूर चला जाता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










