अचानक फटा फोन, Pixel 10 Pro Fold का Video हुआ वायरल, भूलकर भी ना करें ये काम
AajTak
Google Pixel 10 Pro Fold स्मार्टफोन में आग लगने का मामला सामने आया है. यह हादसा एक मोबाइल टेस्टिंंग के दौरान हुआ. यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो चुका है. मोबाइल की बैटरी में ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद मोबाइल जल गया.
Google के लेटेस्ट स्मार्टफोन में आग लगने का वीडियो वायरल हो गया है. ये फोल्ड फोन है, जिसका नाम Google Pixel 10 Pro Fold है. मोबाइल को बेंड करने की कोशिश हो रही थी, जिसके बाद उसकी बैटरी में ब्लास्ट हो गया है.
जाने-माने यूट्यूबर जेरीरिग एव्रीथिंग, जो अक्सर न्यू स्मार्टफोन की लिमिटेशन की टेस्टिंग करते हैं, उनका एक वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो के मुताबिक, Google Pixel 10 Pro Fold का बेंड टेस्ट किया जा रहा था, जिसमें स्मार्टफोन को मोड़ा जाता है. यह टेस्टिंग अचानक एक हादसे में बदल गई.
यूट्यूबर के साथ पहली बार हुआ हादसा
यूट्यूबर ने बताया कि वह हर साल करीब 100 स्मार्टफोन पर इस तरह की टेस्टिंग करते हैं. हालांकि ऐसा हादसा पहली बार हुआ है, जिसमें मोबाइल का बैटरी में ब्लास्ट हो गया और हैंडसेट में आग लग गई. मोबाइल से धुआं निकलने लगा. हालांकि इसमें किसी को चोट नहीं लगी.
जेरीरिग एव्रीथिंग का यूट्यूब वीडियो
गूगल की तरफ से अभी तक इस मोबाइल हादसे को लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है. बताते चलें कि Pixel 10 Pro Fold को इस साल अगस्त में लॉन्च किया है. गूगल का यह भारत में दूसरा फोल्ड फोन है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












