
अंशुल का डेब्यू, करुण पर भरोसा और कुलदीप को NO... मैनचेस्टर टेस्ट से पहले गिल ने प्लेइंग 11 को लेकर दिए ये बड़े संकेत
AajTak
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने मंगलवार को जानकारी दी कि अनकैप्ड (अब तक डेब्यू न करने वाले) हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट में डेब्यू करने के बहुत करीब हैं. तीसरे पेसर के लिए चयन अब प्रसिद्ध कृष्णा और अंशुल कम्बोज के बीच किया जाएगा.
भारत-इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा. ये मैच सीरीज के लिहाज से काफी अहम है. लेकिन इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया में इंजरी का बम फूटा. भारत के तेज गेंदबाज आकाश दीप को ग्रॉइन इंजरी (जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव) के चलते इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से बाहर कर दिया गया है. अर्शदीप और नीतीश रेड्डी पहले ही बाहर हो चुके हैं.
वहीं, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने मंगलवार को जानकारी दी कि अनकैप्ड (अब तक डेब्यू न करने वाले) हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट में डेब्यू करने के बहुत करीब हैं. तीसरे पेसर के लिए चयन अब प्रसिद्ध कृष्णा और अंशुल कम्बोज के बीच किया जाएगा. कम्बोज को टीम में तब जोड़ा गया जब अर्शदीप सिंह को पिछली सप्ताह बेकेनहम में ट्रेनिंग के दौरान हाथ में चोट लग गई थी.
यह भी पढ़ें: अंशुल कम्बोज को आया टीम इंडिया का बुलावा तो भड़के आकाश चोपड़ा, गिल-गंभीर को लपेटा
इंजरी पर क्या बोले गिल
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गिल ने कहा कि जब टीम में कुछ खिलाड़ी चोटिल हो जाते हैं तो यह कभी आसान नहीं होता. जैसा कि आपने कहा नीतीश कुमार रेड्डी शेष सीरीज से बाहर हैं, आकाश दीप भी अगला मैच नहीं खेल पाएंगे, अर्शदीप भी बाहर हैं. लेकिन मुझे लगता है कि हमारे पास इतने अच्छे खिलाड़ी हैं कि हम 20 विकेट लेने में सक्षम हैं. यही इस सीरीज की सबसे बड़ी चुनौती रही है कि एक टीम के रूप में 20 विकेट कैसे लें. लेकिन मौसम को देखते हुए यह एक अच्छा मैच होना चाहिए.
अंशुल कम्बोज पर क्या बोले गिल

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










