
Zelio Little Gracy: न ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत... न ही रजिस्ट्रेशन का झंझट! 49 हजार में लॉन्च हुआ ये क्यूट इलेक्ट्रिक स्कूटर
AajTak
Zelio Little Gracy: ज़ेलियो इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का कहना है कि ये एक लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है तो इसे चलाने के लिए न तो ड्राइविंग लाइसेंस (Driving Licence) की जरूरत है और न ही रजिस्ट्रेशन की. इसकी रनिंग कॉस्ट महज 25 पैसे प्रति किमी है.
Zelio Little Gracy Electric Scooter launched: हरियाणा बेस्ड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी ज़ेलियो इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने आज घरेलू बाजार में अपने सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर Little Gracy को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च किया है. बेहद ही यूनिक लुक और डिजाइन वाले इस स्कूटी की शुरुआती कीमत महज 49,500 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. ये एक लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसे 10-18 वर्ष की आयु के लोग भी आसानी से चला सकते हैं.
नहीं है ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत...
चूंकि ये एक लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है तो इसकी टॉप स्पीड 25 किमी/घंटा से कम है. ऐसे में मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं है. इस स्कूटर को कुल चार कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. जिसमें मोनोटोन के अलावा डुअल-टोन कलर ऑप्शन भी है. ये स्कूटर पिंक, ब्राउन/क्रीम, व्हाइट/ब्लू और येलो/ग्रीन कलर में आ रहा है.
कैसी है Little Gracy...
कंपनी का कहना है कि ये स्कूटर 10 से 18 वर्ष की आयु वाले लोग आसानी से चला सकते हैं. यानी ये स्कूटर स्कूल-कॉलेज जाने वाले युवाओं के लिए बेहद ही उपयुक्त होगा. इसके एप्रॉन पर ही राउंड शेप की हेडलाइट दी गई है. ग्रीन कलर स्कीम के साथ येलो कलर का कॉम्बीनेशन इसके लुक को काफी ट्रेंडी बनाता है.
पावर और परफॉर्मेंस...

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












