
लड्डू चंदन और वैदिक मंत्र… कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय का शादी कार्ड है बेहद यूनीक, देखें PHOTOS
AajTak
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा की शादी जयपुर में धूमधाम से होने जा रही है. उनकी शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वेडिंग कार्ड की खासियत स्टोरी में जानेंगे.
Indresh Upadhyay Wedding: कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय प्रसिद्ध कथावचक कृष्णचंद शास्त्री ठाकुर के बेटे हैं. उनकी शादी हरियाणा के यमुनानगर की शिप्रा शर्मा के साथ जयपुर में 5 दिसंबर को धूमधाम से होगी. शादी से पहले वृंदावन में विवाह की कई रस्में जैसे हल्दी और संगीत निभाई गईं. शादी की रस्मों के बीच इंद्रेश उपाध्याय की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहे इस कार्ड को देखकर साफ समझ आता है कि यह सिर्फ एक निमंत्रण नहीं, बल्कि 'वैदिक विवाह' की घोषणा है क्योंकि कार्ड पर काफी सारे मंत्र लिखे हुए हैं. आइए कार्ड की क्या खासियत हैं. इसे डिटेल में जानते हैं.
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय के वेडिंग कार्ड की खासियत:
शेरवानी पहन दूल्हा बने इंद्रेश उपाध्याय
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय एक शाही भारतीय दूल्हे की तरह घोड़ी पर सवार होकर निकले. उन्हें ऑफ-व्हाइट शेरवानी पहनी हुई थी, जिस पर एम्ब्रॉयडरी थी, जो उनके लुक को राजसी और एलीगेंट बनाती है.
जूलरी में उन्होंने मोतियों की माला, ऊपर से फूलों की माला और लेयर्स में गोल्डन नेकलेस पहना था. पगड़ी बहुत शाही लग रही थी. हल्के हरे रंग की शिमरी पगड़ी पर लगी सफेद कलगी ने उनके रूप को रॉयल्टी और ग्रेस से भर देता था. पूरे आउटफिट का स्टेटमेंट एलिमेंट शेरवानी पर लगाया गया गोल्डन ब्रॉच और उससे जुड़ी हुई चेनें बना रहा था.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










