संचार साथी के बाद अब फोन की लोकेशन हमेशा ऑन रखने का प्रस्ताव, ऐपल-गूगल विरोध में
AajTak
Phone Location Tracking: संचार साथी को लेकर चल रहा विवाद थमा ही था कि एक नया प्रस्ताव सामने आ गया है. इस प्रस्ताव पर सरकार अभी विचार कर रही है, जिसे COAI ने पेश किया है. इसके तहत सरकार के आदेश पर स्मार्टफोन कंपनियों को फोन में हमेशा लोकेशन ऑन रखनी होगी. यानी यूजर चाहे, तो भी इसे बंद नहीं कर पाएंगे. आइए जानते हैं पूरा मामला.
सरकार टेलीकॉम इंडस्ट्री के एक प्रस्ताव पर विचार कर रही है. इसके तहत स्मार्टफोन कंपनियों को बेहतर निगरानी के लिए हमेशा सैटेलाइट लोकेशन ट्रैकिंग ऑन करने के लिए बाध्य किया जा सकता है. टेलीकॉम इंडस्ट्री के इस प्रस्ताव का सैमसंग, ऐपल और गूगल ने विरोध किया है.
इन कंपनियों ने प्राइवेसी चिंताओं की वजह से इस प्रस्ताव का विरोध किया है. रॉयटर्स ने ये जानकारी ईमेल, डॉक्यूमेंट्स और सूत्रों के हवाले से दी है. ये जानकारी ऐसे समय पर सामने आई है, जब सरकार को संचार साथी ऐप को लेकर भारी विरोध का सामना करना पड़ा है.
दरअसल, जांच एजेंसियों को कानूनी मामलों में जरूरत पड़ने पर किसी शख्स की प्रीसाइज लोकेशन नहीं मिलती है. मौजूदा सिस्टम में फर्म्स सेल्यूलर टावर का डेटा इस्तेमाल करके उस एरिया की जानकारी दे पाती हैं. जांच एजेंसियों को जरूरत के वक्त सटीक लोकेशन नहीं मिलती हैं और जो लोकेशन मिलती है, उसे दूर से ही बंद किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: फोन नंबर से लोगों की लोकेशन बता रही है ये वेबसाइट? पर्सनल डेटा भी कर रही लीक
इसके बाद COAI (सेल्यूलर ऑपरेटर एसोसिएशन ऑफ इंडिया) ने एक प्रस्ताव रखा है. COAI रिलायंस जियो और भारती एयरटेल को रिप्रेजेंट करता है. इस प्रस्ताव के हिसाब से अगर सरकार आदेश देती है, तो स्मार्टफोन मेकर्स को A-GPS टेक्नोलॉजी एक्टिवेट करनी होगी. ये टेक्नोलॉजी सैटेलाइट सिग्नल्स के साथ सेल्यूलर डेटा भी इस्तेमाल करती है.
इसकी वजह से स्मार्टफोन्स में लोकेशन सर्विसेस को हमेशा एक्टिव रखना होगा और यूजर इसे ऑफ नहीं कर सकेंगे. गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट और ऐपल ने इसका विरोध किया है. ICEA (इंडियन सेल्यूलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन) ने कहा है कि डिवाइस लेवल ट्रैकिंग दुनिया में कही भी इस्तेमाल नहीं होती है. ICEA गूगल और ऐपल दोनों को रिप्रेजेंट करता है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










