
Vastu Upay: शाम के वक्त किसी को ना दें ये 4 चीजें, मां लक्ष्मी होती हैं नाराज, गरीबी नहीं छोड़ेगी साथ
AajTak
Vastu Upay: सूर्यास्त के बाद हल्दी, दही, दूध और सफेद चीजें नहीं देने की परंपरा मां लक्ष्मी की प्रसन्नता और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए है, ताकि धन और सौभाग्य की हानि न हो.
Astro Tips: हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में सुखी जीवन के लिए कुछ खास नियम बनाए गए हैं. ये नियम ना सिर्फ चीजों को सही दिशा में रखने और पेड़ -पौधों को सही दिशा में लगाने पर जोर देते हैं बल्कि सुबह और शाम के कुछ नियम भी बताते हैं. इन्हीं नियमों के मुताबिक सुबह और शाम के वक्त कई ऐसे काम बताए गए हैं जिन्हें करने से बचने की सलाह दी जाती है. ऐसी मान्यता है कि एक खास समय में इन कामों को करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं. जानते हैं सूर्यास्त के समय कौन से ऐसे काम हैं जिन्हें ना करने की सलाह दी जाती है.
किसी को हल्दी ना दें
हल्दी को शुभता, समृद्धि और मंगल का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि सूर्यास्त के बाद हल्दी देने से घर की समृद्धि और शुभ ऊर्जा कम होती है, और मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं. इसलिए इस समय हल्दी या हल्दी से जुड़ी चीजें देने की मनाही होती है.
सूर्यास्त के बाद झाड़ू न लगाएं
वास्तु शास्त्र में झाड़ू को धन की देवी लक्ष्मी से जोड़ा गया है. माना जाता है कि शाम के समय झाड़ू लगाने से धन की हानि होती है. इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है. इसलिए सूर्यास्त के बाद घर की सफाई या झाड़ू लगाने से बचना चाहिए.
सफेद चीजें ना दें

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










