
HMD ने लॉन्च किए दो फोन्स, 1000 रुपये से कम है कीमत, मिलेंगे कॉल रिकॉर्डिंग समेत कई फीचर
AajTak
HMD 101 और HMD 100 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. ये फोन्स कम कीमत में दमदार फीचर्स के साथ आते हैं. कंपनी ने इन फोन्स को 1000 रुपये से कम के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर लॉन्च किया है. HMD 101 में कॉल रिकॉर्डिंग, MP3 प्लेयर और दमदार बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं. आइए जानते हैं इन फोन्स की कीमत और दूसरे फीचर्स.
HMD ने भारतीय बाजार में दो नए फीचर फोन्स को लॉन्च किया है. कंपनी ने HMD 101 और HMD 100 को इंट्रोड्यूस किया है, जो ब्रांड के लेटेस्ट फीचर फोन्स हैं. HMD 101 में कंपनी ने 1000mAh की बैटरी दी है, जो 2.7W की चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. इसमें Unisoc 6533G प्रोसेसर दिया गया है.
ये डिवाइस S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में फोन 7 घंटे का टॉक टाइम ऑफर करता है. ब्रांड के दोनों ही फोन्स को ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदा जा सकता है. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.
HMD 101 और HMD 100 को कंपनी ने 949 रुपये की इंट्रोडक्टरी प्राइस पर लॉन्च किया है. ये फोन्स सिंगल रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में आते हैं. हालांकि, कंपनी की वेबसाइट पर HMD 101 की कीमत 1,049 रुपये है. फोन का MRP 1199 रुपये है. ये कीमत फोन के 4MB RAM + 4MB स्टोरेज वेरिएंट की है.
वहीं HMD 100 का MRP 1099 रुपये है, जो 8MB RAM + 4MB स्टोरेज वेरिएंट की है. इस फोन को आप ब्लू, ग्रे और टील कलर में खरीद सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Nokia जैसा फोन लेकर आई HMD, कीमत 4 हजार रुपये से भी कम, दमदार हैं फीचर्स
HMD 101 और HMD 100 में आपको S30+ OS मिलता है. दोनों ही फोन्स में 1.77-inch का डिस्प्ले दिया गया है, जो 160x128 Pixel रेज्योलूशन और 4:5 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आते हैं. HMD के नए हैंडसेट्स में Unisoc 6533G प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 4MB का इंटरनल स्टोरेज मिलता है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










