
Air Fare Hike: इंडिगो फ्लाइट संकट... आसमान पर किराया, दिल्ली से चेन्नई का एयर फेयर 81952 रुपये
AajTak
एयरलाइन इंडिगो की फ्लाइट्स एक के बाद एक धड़ाधड़ कैंसिल होने के कारण दिल्ली से मुंबई, दिल्ली से बेंगलुरु, दिल्ली से चेन्नई समेत कई जगहों के लिए किराया 5 से 10 गुना तक बढ़ गए.
भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो में संकट आ गया, जिसके कारण देश भर में उड़ानें रद्द हो रही हैं. घंटों देरी हो रही है और प्रमुख हवाई अड्डों पर यात्रियों में अफरा-तफरी मची हुई है. इस बीच, खास घरेलू हवाई मार्गों पर किराए में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है.
IndiGo के फ्लाइट्स कैंसिलेशन का असर पूरे सिस्टम पर पड़ा है, जिससे कई ट्रंक रूटों पर किराया रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए. 5 दिसंबर को बुकिंग प्लेटफ़ॉर्म से मिले डाटा से पता चला है कि हवाई किराये में 5 से 10 गुना तक बढ़ोतरी हुई है. आइए जानते हैं कहां पर कितना किराया हुआ है...
इन रूटों पर भी बढ़ा किराया
इंटरनेंशन किराये से भी महंगा हुआ घरेलू किराया दिल्ली-मुंबई रूट पर 5 दिसंबर को सबसे कम नॉन स्टॉप किराया ₹35,952 (स्पाइसजेट) था. उसी दिन एयर इंडिया के वन-स्टॉप ऑप्शन का किराया ₹51,133 था. दिल्ली-बेंगलुरु रूट पर कई फ्लाइट्स का किराया ₹40,000 से ऊपर पहुंच गया. यहां तक कि सबसे सस्ता विकल्प भी करीब ₹27,000 का था, जबकि एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के विकल्प ₹36,000 से अधिक के थे. सबसे चकित करने वाली बात तो यह थी कि इंटरनेशनल किराया भी इससे सस्ती थी. दिल्ली से दुबई का किराया ₹23,000 है. जबकि बेंगलुरु से दुबई का ₹18,000 है.
बड़ी संख्या में फ्लाइट्स कैंसिल देशभर में IndiGo की 580 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिसके कारण हवाई अड्डों पर लंबी कतारें लग गईं और भीड़ उमड़ पड़ी.
दिल्ली हवाई अड्डे ने ऑपरेशन चुनौतियों की चेतावनी देते हुए एक परामर्श जारी किया है और यात्रियों से टर्मिनल के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करने का निवेदन किया है. इंडिगो ने इस स्थिति के लिए संशोधित उड़ान ड्यूटी समय सीमा नियमों को जिम्मेदार ठहराया है.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.









