
Paush Maas 2025: पौष मास आज से शुरू, जानें विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए क्यों है ये महीना अशुभ
AajTak
Paush Maas 2025: हिंदू धर्म में पौष का महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है. पूजा पाठ और दान आदि के कार्यों के लिए यह महीना बहुत शुभ विशेष पुण्य प्रदान करने वाला बताया गया है. लेकिन, इस महीने में शादी-विवाह जैसे कार्यों पर भी रोक लग जाती है. चलिए जानते हैं इसका आध्यात्मिक कारण.
Paush Maas 2025: हिंदू पंचांग के 10 वें महीने को पौष कहा जाता है. इस महीने में हेमंत ऋतु का प्रभाव रहता है अत: ठंड काफी रहती है. इस महीने में सूर्य अपने विशेष प्रभाव में रहता है. मान्यतानुसार, इस मास में मुख्य रूप से सूर्य की उपासना ही फलदायी होती है. कहते हैं कि इस मास में सूर्य 11 हजार रश्मियों के साथ व्यक्ति को ऊर्जा-स्वास्थ्य का वरदान देता है. पौष मास में अगर सूर्य की नियमित उपासना की जाए तो वर्षभर व्यक्ति स्वास्थ्य और संपन्न रहता है. पंचांग के अनुसार, पौष का महीना 5 दिसंबर यानी आज से शुरू होकर 3 जनवरी 2026 को समाप्त होगा. ज्योतिषियों के अनुसार, पौष का महीना शुरू होते ही विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों पर भी रोक जाती है. लेकिन, इसके पीछे का कारण क्या है. आइए जानते हैं.
पौष मास में शुभ कार्य क्यों नहीं किए जाते?
हिंदू पंचांग में पौष मास का अपना अलग महत्व है. लेकिन यह मास विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए अनुकूल नहीं माना जाता है. दरअसल, जैसे ही सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं, उसी समय खरमास की शुरुआत होती है. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस अवधि में सूर्य का शुभ प्रभाव कम माना जाता है और देवताओं की गतिविधियां स्थिर रहती हैं. इसी वजह से इस पूरे महीने को शुभ कार्यों के लिए अशुभ माना जाता है.
पौष महीने में क्या करना शुभ माना जाता है?
ज्योतिर्विदों के अनुसार, पौष मास को धार्मिक साधना और आध्यात्मिक शुद्धि का समय बताया गया है. इस दौरान सूर्यदेव की नियमित पूजा, हवन और मंत्र जप शुभ फल देते हैं. इस माह में किसी तीर्थ स्थान की यात्रा करना या नदी में स्नान करना बहुत पुण्यदायक माना जाता है. इनके अलावा, प्रतिदिन तांबे के पात्र में जल भरकर सूर्य देव को अर्पित करना भी लाभदायक माना गया है. पौष के महीने में दान-पुण्य करने से पापों का क्षय और सुख-शांति का लाभ मिलता है.
पौष मास में किन बातों से बचना चाहिए?

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.









