
लड़की का वजन- करीब 300 किलो, लड़का- दुबला पतला! फिर भी कपल बोला- मस्त है लाइफ!
AajTak
अमेरिका के जॉर्जिया में रहने वाली 28 साल की नैटली स्कॉनियर्स इन दिनों चर्चा में हैं. वजह सिर्फ उनका बढ़ा हुआ वजन नहीं, बल्कि वो प्यार है जो एक सोशल मीडिया मैसेज से शुरू हुआ और हर मुश्किल में उनके साथ खड़ा रहा.
नैटली बचपन से ही बिग साइज रही हैं. परिवार अक्सर शिफ्ट होता रहा, ऐसे में बाहर खेलने का मौका कम मिलता था. वो और उनका भाई ज्यादातर घर में ही रहते—टीवी, वीडियो गेम और लगातार स्नैकिंग.धीरे-धीरे वजन बढ़ता गया और एक समय ऐसा आया जब नैटली का वजन करीब 300 किलो से भी ज्यादा पहुंच गया.
TLC के शो Dangerously Obese में नैटली बताती हैं कि 13 साल की उम्र में जब उन्होंने बर्थ कंट्रोल दवाइयां शुरू कीं, तो वजन और तेजी से बढ़ने लगा. कई डाइट प्लान अपनाए, कुछ वक्त के लिए वजन कम भी हुआ, लेकिन फिर वापस बढ़ जाता था. वो अपनी जिंदगी से बिल्कुल खुश नहीं थीं.
और फिर आया वो मैसेज, जिसने कहानी बदल दी
छह साल पहले एक दिन नैटली को सोशल मीडिया पर एक डायरेक्ट मैसेज मिला.मैसेज भेजने वाले थे वेंडेल—जो बाद में उनके बॉयफ्रेंड बने.नैटली बताती हैं, “वो कई बार DM में आए, लेकिन मैंने इग्नोर कर दिया. फिर एक दिन उन्होंने लिखा— क्या मैं तुम्हें डिनर पर ले जा सकता हूं? बस, मुझे लगा कि अरे, शुरुआत से ही ये कहना चाहिए था!”
वजन अलग, लेकिन प्यार में कोई दूरी नहीं

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.









