
इंडिगो संकट में फंसे सिंगापुर के हाई कमिश्नर, स्टाफ की शादी नहीं अटेंड कर पाए, पोस्ट कर जताया दुख
AajTak
सिंगापुर के हाई कमिश्नर टू इंडिया, साइमन वोंग ने अपनी पोस्ट में दो स्क्रीनशॉट भी साझा किए. पहला स्क्रीनशॉट इंडिगो की ओर से आया व्हाट्सऐप अलर्ट था, जिसमें फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी दी गई थी. दूसरा स्क्रीनशॉट शादी स्थल पर मौजूद मेहमानों द्वारा भेजा गया, जिसमें उन्हें वोंग का इंतजार करते हुए देखा जा सकता था.
इंडिगो एयरलाइन का संकट लगातार तीसरे दिन भी बना रहा, और इसका असर अब केवल आम यात्रियों तक सीमित नहीं रहा है. सिंगापुर के हाई कमिश्नर टू इंडिया, साइमन वोंग भी इस अव्यवस्था की वजह से फंस गए. उनकी देवघर जाने वाली फ्लाइट कैंसिल हो गई, जिसके चलते वे अपने स्टाफ के एक सदस्य की शादी में शामिल नहीं हो सके.
वोंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा कर अपनी परेशानी बताई. उन्होंने लिखा कि वे भी “#IndiGo की वजह से फंसे हजारों यात्रियों की कतार में शामिल हो गए हैं.” उन्होंने यह भी दुख जताया कि वे अपनी टीम के एक युवा सदस्य की शादी अटेंड नहीं कर पाए, जो उनके लिए एक खास और व्यक्तिगत अहमियत रखता था. उन्होंने लिखा, “मुझे कोई शब्द नहीं मिल रहे… अपने युवा स्टाफ से माफी चाहता हूं, जो मेरी उपस्थिति का इंतजार कर रहा था.”
वोंग ने अपने पोस्ट में दो स्क्रीनशॉट भी साझा किए-पहला, इंडिगो की तरफ से आया व्हाट्सऐप अलर्ट, जिसमें फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी दी गई थी; और दूसरा स्क्रीनशॉट शादी स्थल पर मौजूद मेहमानों द्वारा भेजा गया था, जिसमें उन्हें इंतजार करते हुए देखा जा सकता था.बीते महीने भी साइमन वोंग उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक अन्य स्टाफ सदस्य की शादी में शामिल हुए थे.
देखे पोस्ट
उधर, इंडिगो का ऑपरेशनल संकट शुक्रवार को तीसरे दिन में प्रवेश कर गया. प्रमुख एयरपोर्ट्स पर हालात बिगड़ते रहे और 600 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ीं. गुरुवार को भी 550 से अधिक उड़ानें रद्द की गई थीं. दिल्ली एयरपोर्ट पर आज 235 फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं, जबकि चेन्नई एयरपोर्ट पर शाम 6 बजे तक संचालन प्रभावित रहने की संभावना है. मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद में भी स्थिति गंभीर है.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.









