
राष्ट्रपति या पीएम नहीं... कार से उतरते ही पुतिन ने इस शख्स से मिलाया हाथ! वीडियो वायरल
AajTak
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के दौरे पर आए हुए हैं. इस दौरान जब वो भारत के राष्ट्रपति से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचे तो कार से उतरने के साथ ही उन्होंने जिस शख्स से हाथ मिलाया, वो न तो राष्ट्रपति थीं और न ही पीएम मोदी. जानते हैं आखिर कौन है वो शख्स जिससे पुतिन ने सबसे पहले हाथ मिलाया.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को सबसे पहले भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचे. वहां उनके स्वागत के लिए खुद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद थे. फिर भी पुतिन ने कार से उतरने के बाद न तो राष्ट्रपति से हाथ मिलाया, न ही प्रधानमंत्री से. उन्होंने सबसे पहले इस शख्स से शेकहैंड किया.
पुतिन जैसे ही अपने कार से उतरे सिर हिलाकर सब का अभिवादन किया. फिर राष्ट्रपति की ओर मुड़ गए, बीच में वो अचानक ही एक सेकेंड के लिए रुके दूसरी तरफ मुड़कर एक शख्स से हाथ मिलाया. फिर आगे बढ़े और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और फिर पीएम मोदी से हाथ मिलाया.
राष्ट्रपति के सैन्य सचिव से मिलाया हाथ पुतिन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वो राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से भी पहले राष्ट्रपति के सैन्य सचिव (मिलिट्री सेक्रेट्री) मेजर जनरल वूदेव परिदा से हाथ मिलाया.
विशिष्ट सेवा मेडल से हो चुके हैं सम्मानित वूदेव परिदा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के समारोह, यात्रा और निमंत्रण संबंधी मामले के मिलिट्री सेक्रेट्री हैं.उने विशिष्ट सेवा मेडल से भी नवाजा जा चुका है. यही वजह है कि राष्ट्रपति भवन में वो प्रेसिडेंट के साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्वागत में खड़े थे.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










