
Mangal Surya Yuti: साल के अंत में शुभ शुरुआत, बन रहा है मंगल-आदित्य योग, 3 राशियां होंगी मालामाल
AajTak
Mangal Surya Yuti 2025: मंगल-आदित्य योग वैदिक ज्योतिष का एक अत्यंत शक्तिशाली ग्रह योग माना जाता है. यह योग तब बनता है जब मंगल और सूर्य एक ही राशि में आकर युति करते हैं.
ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है. यह ग्रह किसी भी व्यक्ति की ऊर्जा, साहस, आत्मविश्वास और कार्यक्षमता पर गहरा प्रभाव डालता है. मंगल एक राशि में लगभग 45 दिनों तक रहता है और फिर अगली राशि में प्रवेश करता है. इस तरह किसी राशि में वापस आने में इन्हें लगभग 18 महीने लगते हैं. इस दौरान मंगल दूसरे ग्रहों के साथ संयोग बनाकर कई तरह के शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करता है.
इस बार दिसंबर माह में मंगल एक अत्यंत महत्वपूर्ण संयोग बनाने जा रहा है. 7 दिसंबर को रात 8:27 बजे मंगल धनु राशि में प्रवेश करेंगे, और यहां मंगल 16 जनवरी तक रहेंगे. 16 दिसंबर को ही सुबह 4:26 बजे सूर्य भी धनु राशि में प्रवेश करेंगे. जब सूर्य और मंगल एक ही राशि में एक साथ आते हैं, तब मंगल-आदित्य योग का निर्माण होता है. यह योग ऊर्जा, सफलता, नेतृत्व क्षमता और शुभ फल देने वाला माना जाता है. इस बार धनु राशि में सूर्य-मंगल की युति से बनने वाला यह शक्तिशाली योग 14 जनवरी 2026 तक प्रभाव में रहेगा. इस दौरान तीन राशियों के जीवन में बड़े परिवर्तन, लाभ और उन्नति के योग बनेंगे.
धनु राशि
मंगल-आदित्य योग सीधे आपकी ही राशि में बन रहा है, इसलिए यह समय आपके लिए अत्यधिक शुभ है. आत्मविश्वास बढ़ेगा, निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी. कार्यों में गति आएगी. करियर, नौकरी और व्यापार में नई संभावनाएं खुलेंगी. अटके हुए काम पूरे होंगे. धन लाभ के अच्छे योग बनेंगे. विदेश से जुड़े कार्य भी सफल हो सकते हैं.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह योग भाग्य को मजबूत करेगा. रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी. सफलता मिलने लगेगी. पढ़ाई, करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. यात्रा लाभदायक होगी. जिस काम में लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, उसमें अब सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










