
ऑफिस पहुंचने के लिए हर रोज 1,200 मील का सफर करता था इंजीनियर, हुआ बुरा हाल
AajTak
जॉब क्या-क्या नहीं करवाती! अमेरिका में एक शख्स के लिए ऑफिस पहुंचना किसी जंग से कम नहीं है. वह हर दिन सुबह 2 बजे उठता है, फ्लाइट पकड़ता है, ड्राइव करता है, फिर ट्रेन लेता है और 1,200 मील का सफर तय करके अपने वर्कस्टेशन पर पहुंचता है. और अगले ही दिन वही संघर्ष दोबारा दोहराता है.
अमेरिका में एक इंजीनियर की कहानी वायरल है, जो ऑफिस पहुंचने के लिए रोजाना 1,200 मील का लंबा सफर तय करता था. फ्लाइट, ड्राइव और ट्रेन.तीनों के सहारे पूरी होने वाली यह जर्नी किसी मैराथन से कम नहीं थी. जानिए वह ऐसा क्यों करता था और इसका उसकी जिंदगी पर क्या असर पड़ा.
CNBC की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के इस इंजीनियर की सुपर-कम्यूटिंग चर्चा में है. वह हर रोज ऑफिस पहुंचने के लिए फ्लाइट, ड्राइव और ट्रेन—तीनों का इस्तेमाल करता था. 1,200 मील का यह सफर न सिर्फ उसकी जेब पर भारी पड़ा, बल्कि सेहत पर भी बुरा असर दिखाने लगा.
कैसे शुरू हुई यह मुश्किल भरी जर्नी?
31 वर्षीय एंड्रयू रेंडन और उनकी पत्नी पहले न्यू जर्सी में रहते थे, लेकिन वहां घर खरीदना उनके बजट से बाहर था. इसी दौरान उनकी पत्नी को अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में नौकरी मिल गई और दोनों वहां शिफ्ट हो गए. हालांकि, रेंडन की नौकरी अभी भी न्यू जर्सी में ही थी, जहां उन्हें हफ्ते में ऑफिस से काम करना अनिवार्य था.यहीं से 1,200 मील की जर्नी की शुरुआत हुई.
रोजाना की थका देने वाली रूटीन
रेंडन सुबह 2 बजे उठते, 3 बजे कार से 2.5 घंटे ड्राइव कर रैलेग एयरपोर्ट पहुंचते. यहां से वे सस्ती फ्लाइट पकड़कर न्यू जर्सी जाते. लगभग 5–2 घंटे की उड़ान के बाद वे ट्रेन से ऑफिस पहुंचते.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.









