
'बर्दाश्त नहीं होगा...' ऐसी गाड़ियों पर पुलिस की नज़र, Thar-Scorpio सहित 141 वाहन जब्त
AajTak
जयपुर पुलिस ने भारतीय मोटर वाहन कानून के उल्लंघन पर महज तीन दिनों में 141 वाहन जब्त किए है. इनमें 100 चारपहिया वाहन और 41 टू-व्हीलर शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि, नियमों का उल्लंघन करना बर्दाश्त नहीं होगा, अब सड़क पर स्टाइल नहीं कानून चलेगा.
Mahindra Thar & Scorpio Seized: जयपुर की सड़कों पर पिछले तीन दिनों में कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने पूरे शहर को चौंका दिया. पुलिस की गाड़ियों की कतारें, ड्रोन से निगरानी, सायरन की तड़तड़ाहट और बीच सड़क पर रुकीं वो काली खिड़की वाली महिंद्रा थार और स्कॉर्पियो.... सब मिलकर एक ऐसा नज़ारा बना रहे थे जैसे कोई बड़ा अभियान चल रहा हो.
पुलिसकर्मी जब कार के विंडो पर लगे ब्लैक फिल्म को उंगलियों से पकड़कर खींचते, तो वह सिर्फ प्लास्टिक नहीं उतरता, शहर में फैला डर, बेपरवाही और अपराध की परछाईं भी साथ छिलती हुई महसूस होती. तीन दिन में 141 गाड़ियां जब्त होना सिर्फ एक कार्रवाई नहीं, एक ऐलान है कि जयपुर अब नियमों के नाम पर चल रही मनमानी 'बर्दाश्त' नहीं करेगा. ये वह कहानी है जहां कानून सिर्फ लिखा हुआ नहीं, सड़क पर खड़ा नजर आ रहा था, और इस बार यह तय करके कि छूट किसी को नहीं मिलेगी.
जयपुर पुलिस ने भारतीय मोटर वाहन कानूनों के उल्लंघन पर तीन दिनों में 141 वाहन जब्त किए है. इनमें 100 चारपहिया वाहन और 41 ऐसे टू-व्हीलर शामिल थे जिनमें या तो अवैध ब्लैक फिल्म का इस्तेमाल किया गया था या खतरनाक मॉडिफिकेशन किए गए थे. कार्रवाई का उद्देश्य शहर में ट्रैफिक उल्लंघनों पर अंकुश लगाना और उन वाहनों को रोकना था जिन्हें अक्सर अपहरण, लूट या चेन स्नैचिंग जैसी घटनाओं से जोड़ा जाता है.
पुलिस ने इस अभियान के दौरान बीते 3 दिनों में 33 महिंद्रा थार, 23 ब्लैक स्कॉर्पियो, 44 अन्य काले शीशे लगे वाहन और 41 मॉडिफाइड दोपहिया वाहनों को जब्त किया है. पुलिस ने X (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किए अपने पोस्ट में कहा कि, "न चलेगा ब्लैक ग्लास और न बर्दाश्त होगा मॉडिफाइड साइलेंसर का शोर. स्टाइल नहीं अब सड़क पर सुरक्षा चलेगी."
यह अभियान मोटर व्हीकल्स एक्ट के तहत चलाया गया. डीसीपी राजाश्री राज वर्मा ने मोर्चा संभाला, वहीं एडिशनल डीसीपी ललित शर्मा निगरानी में रहे. इस दौरान पुलिस ने ऐसी गाड़ियों को निशाने पर रखा जिन पर गाढ़ी ब्लैक फिल्म, हाई-परफॉर्मेंस मॉडिफिकेशन या तेज़ आवाज़ वाले एग्जॉस्ट (साइलेंसर) लगे थे.
‘Jaipur Dronie’ द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा एक वीडियो ने पूरे अभियान की तस्वीर शहर को दिखा दी. वीडियो की शुरुआत एक ब्लैक महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक से होती है, जिसकी पूरी काली खिड़कियां पुलिसकर्मी मौके पर ही उतारते दिखते हैं. इसके बाद कैमरा कई ब्लैक महिंद्रा थार गाड़ियों की कतार पर जाता है जिन पर भी कार्रवाई की गई.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.









