
Formula E Racing: कल होगी इलेक्ट्रिक फॉर्मूला कारों की रेस, क्या इंडियन टीम करेगी कमाल, इन रेसर्स पर निगाहें
AajTak
Formula E Sao Paulo E-Prix: इस बार की रेस भारतीय ऑटो इंडस्ट्री के लिए भी खास है क्योंकि मुकाबले में एक भारतीय कंपनी भी हिस्सा ले रही है. जो ग्लोबल ट्रैक पर अपनी ताकत दिखाएगी.
Formula E 2025 Race: दुनिया की सबसे एडवांस इलेक्ट्रिक रेसिंग सीरीज़ Formula E अपने नए रोमांचक मुकाबले के साथ ट्रैक पर लौट रही है. कल यानी 6 दिसंबर से ब्राजील के साओ पाउलो में E-Prix वीकेंड सीज़न 12 की पहली रेस होगी. दुनिया भर के मोटरस्पोर्ट फैंस की नज़रें इसी पर टिकी हैं. इस बार की रेस भारतीय ऑटो इंडस्ट्री के लिए भी खास है, क्योंकि मुकाबले में एक भारतीय कंपनी भी हिस्सा ले रही है. जो ग्लोबल ट्रैक पर अपनी ताकत दिखाएगी.
हम बात कर रहे हैं, महिंद्रा रेसिंग की. 2013 से शुरू हुआ महिंद्रा की रेसिंग सफर इस साल Formula E रेसिंग चैंपियनशिप में और भी रोमांचक होगा. महिंद्रा रेसिंग टीम में दो रेसर शामिल हैं. नीदरलैंड्स के निक डि व्रीज़ और स्विट्ज़रलैंड के एडोआर्दो मोर्टारा के हाथों में महिंद्रा फार्मूला ई की स्टीयरिंग होगी.
निक डि व्रीज़ (Nyck de Vries) फॉर्मूला-ई के सीज़न 7 के वर्ल्ड चैंपियन हैं. वे अपनी मजबूत तकनीकी समझ, रेसक्राफ्ट और शानदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं. उनकी कंट्रोल्ड ड्राइविंग स्टाइल और प्रेशर कंडिशन स्टेबल रहने की क्षमता उन्हें किसी भी टीम की सबसे बड़ी ताकत बनाती है.
वहीं एडोआर्दो मोर्टारा (Edoardo Mortara) फॉर्मूला E में कई बार जीत दर्ज कर चुके अनुभवी ड्राइवर हैं. तेज़ रणनीतिक फैसलों और एग्रेसिव रेसिंग स्टाइल के लिए मशहूर मोर्टारा टीम में अनुभव, स्टेबिलिटी और जीत की मानसिकता लेकर आते हैं. उनकी मौजूदगी किसी भी लाइनअप को और मजबूत बनाती है.
मौजूदा चैंपियन ओलिवर रोवलैंड एक बार फिर अपने खिताब के बचाव के लिए ट्रैक पर उतरेंगे, जबकि एंड्रेटी टीम के नए ड्राइवर फेलिपे ड्रुगोविच अपने डेब्यू से पहले ही चर्चा में हैं. खास बात यह है कि रेस मशहूर साओ पाउलो स्ट्रीट सर्किट पर होने वाली है, जो लुकास दी ग्रासी और ड्रुगोविच दोनों का ‘होम ट्रैक’ है. ऐसे में यह मुकाबला दिलचस्प होगा.
ड्राइवरों का पहला ट्रैक एक्सपीरिएंस शुक्रवार, 5 दिसंबर को शाम 4:30 बजे (स्थानीय समय) FP1 के साथ होगा, जो भारत में रात 1:00 बजे देखा जा सकेगा. शनिवार, 6 दिसंबर को कार्यक्रम और भी व्यस्त रहेगा. FP2 सुबह 7:30 बजे (स्थानीय समय) यानी भारत में शाम 4:00 बजे होगा. इसके लगभग एक घंटे बाद क्वालिफाइंग रेस सुबह 9:30 बजे शुरू होगी, जो भारत में शाम 6:10 बजे प्रसारित होगा. फाइनल रेस शनिवार को दोपहर 2:05 बजे (स्थानीय समय) यानी रात 10:35 बजे (भारतीय समय) पर आयोजित की जाएगी.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










