
मेरी बेटी को पैड चाहिए, ब्लड आ रहा है... इंडिगो विवाद के बीच वायरल हुआ पिता का वीडियो!
AajTak
इंडिगो की फ्लाइट्स के लगातार कैंसिल और घंटों की देरी के बीच यात्रियों का कहना है कि एयरपोर्ट पर स्थिति बेहद अव्यवस्थित रही. कई यात्रियों ने शिकायत की कि न तो समय पर कोई अनाउंसमेंट किया गया और न ही देरी की सही वजह बताई गई. मदद के लिए हेल्प डेस्क और बोर्डिंग गेट पर बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उन्हें स्टाफ का कोई ठोस सहयोग नहीं मिला.
देश के कई बड़े एयरपोर्ट इन दिनों अफरा-तफरी और तनाव की तस्वीर बने हुए हैं. हर तरफ भीड़ का शोर, यात्रियों की बेचैनी, अनिश्चितता और स्टाफ से उठती बहसें. इसकी वजह इंडिगो की लगातार कैंसिल और लेट हो रही फ्लाइट्स हैं, जिसने हजारों लोगों की यात्रा योजनाओं को अस्त-व्यस्त कर दिया है.
गुरुवार, 5 दिसंबर को भी हालात में कोई सुधार नहीं दिखा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडिगो की 550 से अधिक फ्लाइट्स एक ही दिन में कैंसिल हो गईं. इसमें डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों उड़ानें शामिल थीं. एयरलाइन ने ऑपरेशनल दिक्कतों को कारण बताया है, लेकिन यात्रियों के लिए इसका सीधा मतलब घंटों इंतजार, असुविधा और बढ़ती चिंता है.
एयरपोर्ट पर फंसे कई यात्रियों ने बताया कि वे बेहद जरूरी काम से सफर कर रहे थे. कोई ससुर के अंतिम दर्शन के लिए जाने की कोशिश कर रहा था, तो किसी को अपनी बीमार मां को अस्पताल ले जाना था, लेकिन फ्लाइट न होने से सबकी योजनाएं पटरी से उतर गईं. यात्रियों की शिकायत है कि इंडिगो स्टाफ से ठीक तरह की जानकारी नहीं दी जा रही और ना ही बेसिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. कई लोग सुबह से एयरपोर्ट पर बैठे हैं और उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें पानी तक उपलब्ध नहीं कराया गया.
'मेरी बेटी को सेनेटरी पैड चाहिए'
इसी अराजक माहौल के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक परेशान पिता इंडिगो स्टाफ से लगातार चिल्लाकर गुहार लगाता दिखाई देता है-सिस्टर, मेरी बेटी को सेनेटरी पैड चाहिए…नीचे से खून गिर रहा है.
लेकिन भीड़ और शोर में उसकी बात कोई सुन ही नहीं रहा. वह बार-बार आवाज लगाता है, मदद मांगता है, लेकिन स्टाफ तक उसकी बात ठीक से पहुंचती ही नहीं. यह वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर लोग गुस्से में हैं. कई यूजर्स कह रहे हैं कि यह स्थिति बताती है कि आम लोगों को कम्युनिकेशन की कमी और कुप्रबंधन के बीच कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










