
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: विद्या का खौफनाक सच आएगा सबके सामने, लीप के बाद बदलेगी शो की कहानी
ABP News
स्टार प्लस के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों काफी ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहा है. शो में कुछ दिनों पहले 8 साल का लीप दिखाया गया था. जल्द ही शो में बड़ा धमाका होने वाला है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो में अब तक देखने को मिला कि अरमान की गाड़ी को अभिरा रिंकू की विदाई के लिए इस्तेमाल कर लेती है. अपनी गाड़ी को सजा हुआ देखकर अरमान भड़क जाता है. वहीं, अरमान को उसकी बेटी माइरा शांत करवाने की कोशिश करती है.
शो के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अरमान का गुस्सा शांत नहीं होने वाला. ऐसे में विद्या से काजल सवाल करेगी कि ये अरमान कितना बदल चुका है. इस पर विद्या कहती है कि इस प्यार ने ही अरमान को इतना बदल दिया है. उसके बाद अरमान से कृष मीटिंग कैंसिल करने की बात कहता है तो वो और गुस्सा हो जाता है.
मुक्ति और माइरा की होती है लड़ाई
ये रिश्ता क्या कहलाता के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि अरमान का गुस्सा शांत करवाने के लिए माइरा अब गैराज के मालिक यानी अभिरा को फोन करेगी. लेकिन, फोन को मुक्ति उठा लेगी. मुक्ति पर माइरा गुस्सा करती है तो बदले में वो भी उसे काफी सुनाती है.













