
The Kerala Story 2 BO Day 20: 'धुरंधर 2' के प्रीमियर शो ने बिगाड़ा 'द केरल स्टोरी 2' का रिकॉर्ड, 20वें दिन हुई बस इतनी कमाई
ABP News
The Kerala Story 2 BO Day 20: 'द केरल स्टोरी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है लेकिन रिलीज के 20वें दिन धुरंधर 2 के प्रीमियर शो के चलते इसने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है.
'द केरल स्टोरी 2' में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया ने लीड रोल प्ले किया है. इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे मंगलवार यानी 19वें दिन तक हर दन एक करोड़ से ऊपर ही कमाई की. लेकिन अब ‘धुरंधर 2’ की रिलीज ने इस फिल्म का पूरा खेल बिगाड़ दिया है. जानते हैं रिलीज के तीसरे बुधवार यानी 20वें दिन इसने कितना कलेक्शन किया है?
'द केरल स्टोरी 2' ने 20वें दिन कितनी की कमाई? 'द केरल स्टोरी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है. यहां तक कि ये अपना बजट वसूलने के साथ ही 70 फीसदी से ज्यादा मुनाफा भी बटोर चुकी है इसलिए ये साल की सक्सेसफुल फिल्मों की लिस्टम शामिल हो गई है. हालांकि रिलीज के 20वें दिन धुरंधर 2 के प्रीमियर शो के चलते इसकी कमाई को झटका लगा और इसने तीसरे बुधवार अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया ह.
फिल्म की कमाई की बात करे तो पहले हफ्ते में 23.28 करोड़ कमाने वाली 'द केरल स्टोरी 2' ने दूसरे हफ्ते में 17.16 करोड़ कमाए. वहीं तीसरे हफ्ते के 15वें दिन इसने 1.50 करोड़, 16वें दिन 2.75 करोड़, 17वें दिन 3.15 करोड़, 18वें दिन 1.13 करोड़ और 19वें दिन 1.58 करोड़ का कलेक्शन किया.
50 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली बनी साल की चौथी फिल्म'द केरल स्टोरी 2' साल 2026 की चौथी बॉलीवुड फ़िल्म बन गई है जिसने 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. यह फ़िल्म 'बॉर्डर 2', 'मर्दानी 3' और 'ओ रोमियो' के बाद इस लिस्ट में शामिल हुई है. हालांकि सिनेमाघरों में 'धुरंधर 2' की रिलीज के साथ अब इस फ़िल्म के पास कमाई करने का मौका नहीं रहा है. रणवीर सिंह की फिल्म के प्रीमियर शो ने ही 'द केरल स्टोरी 2' की हालत खराब कर दी अब 19 मार्च से ये दुनियाभर के सिनेमाघरों में दहाड़ेगी तो इस फिल्म के लिए कमाई करना मुश्किल हो जाएगा. अब देखने वाली बात होगी कि धुरंधर 2 के आने के बाद 'द केरल स्टोरी 2' का कैसा हाल होगा.













