
World Test Championship Point Table: ICC ने दिया इंग्लैंड को बड़ा झटका, पॉइंट टेबल में और भी खराब स्थिति हुई
AajTak
आईसीसी ने माना कि इंग्लैंड ने 5 नहीं बल्कि 8 ओवर कम डाले थे. ऐसे में उसके पॉइंट्स भी 5 की बजाय 8 काटे गए. इंग्लैंड टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की पॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड से भी नीचे यानी 7वें नंबर पर पहुंच गई है.
World Test Championship Point Table: ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही एशेज सीरीज में पहला टेस्ट हारने के साथ ही इंग्लैंड टीम की खराब शुरुआत हुई. इसी मैच में इंग्लिश टीम को एक बड़ा झटका लगा था. टीम ने पहले टेस्ट में 5 ओवर कम फेंके थे. तब आईसीसी ने स्लो ओवर रेट के कारण वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत इंग्लैंड के 5 पॉइंट काट लिए थे. लेकिन अब आईसीसी ने इस टीम को दूसरा बड़ा झटका दिया है.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












