World Oceans Day 2021: क्या है इसका महत्व और क्यों मनाते हैं विश्व महासागर दिवस, जानिए
ABP News
विश्व महासागर दिवस 8 जून को मनाया जाता है. इसको मनाने का उद्देश्य लोगों को महासागर की विशेषता बताना और इसकी सुरक्षा की जानकारी देना है.
विश्व महासागर दिवस 8 जून को मनाया जाता है. इसलिए संयुक्त राष्ट्र ने महासागरों को बचाने के लिए स्थायी प्रयासों के जरिए प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने का आह्वान किया है. संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि 'मंगलवार को #WorldOceansDay है, स्थानीय मछली खाने से लेकर प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने तक हम सभी को #SaveOurOcean की भूमिका निभानी है'. वहीं इस साल की विश्व महासागर दिवस की थीम 'द ओशन: लाइफ एंड लाइवलीहुड' रखी गई है. ये सतत विकास के लिए महासागर विज्ञान के संयुक्त राष्ट्र दशक की अगुवाई में विशेष रूप से प्रासंगिक है और ये 2021 से 2030 तक चलेगी. संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक दशक थीम का उद्देश्य वैज्ञानिक अनुसंधान और नवीन तकनीकों को विकसित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करना है, जो समुद्र विज्ञान को आधुनिक समाज की जरूरतों के साथ जोड़ने में सक्षम हैं. 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पारिस्थितिक तंत्र प्रणाली की बहाली से संयुक्त राष्ट्र दशक ने पारिस्थितिक तंत्र की सुरक्षा और बहाली के लिए आह्वान किया था.More Related News